सत्य खबर, चण्डीगढ़
हरियाणा रोड़वेज की 2 दिवसीय हड़ताल की सफलता का टीकरा परिवहन विभाग ने रोडवेज अधिकारियों के सिर पर फोड़ दिया है। परिवहन विभाग ने जहां रोडवेज के 5 जीएम को अंडर रूट 7 के तहत चार्जशीट कर दिया। चार्जशीट के आदेश सभी रोडवेज जीएम को भेज दिए गए हैं। फ रीदाबाद के जीएम राजीव नागपाल, सिरसा के आरएस पुनिया, पलवल के सुरिंदर सिंह, हिसार के एचसीएस राहुल मित्तल और चरखी दादरी के जीएम देव दत्त चार्जशीट हुए हैं। बता दें कि परिवहन विभाग ने 25 मार्च को हड़ताल के तहत बसों का आवागमन सुचारू रुप से कराने के आदेश जारी किए थे।
5750 हड़ताली कर्मचारियों पर कारवाई की तैयारी में सरकार
रोडवेज विभाग के हड़ताली कर्मचारियों पर अब सरकार एक्शन की तैयारी में है। पहली बार परिवहन विभाग ने हड़ताल में शामिल कर्मचारियों का नाम सहित हाजिरी का रिकॉर्ड जुटाया है, जबकि पहले परिवहन विभाग केवल हड़ताल पर गए कर्मचारियों की संख्या पूछता था। हड़ताली कर्मचारियों की दो दिन के वेतन काटने की तैयारी है। अंबाला के 270, भिवानी 500, चंडीगढ़ 20, चरखी दादरी 600, दिल्ली 30, फरीदाबाद 350, फतेहाबाद 431, गुरुग्राम 175, हिसार 700, जींद 350, झज्जर 25, कुरुक्षेत्र 300, नारनौंद 45, कैथल 130, करनाल 80, नूंह 20, पंचकूला 144, पानीपत 350, पलवल 130, रोहतक 500, रेवाड़ी 350, यमुनानगर 250 कर्मचारी हड़ताल पर रहे। यानि कुल 5750 कर्मचारी हड़ताल पर रहे।
*महाराष्ट्र सरकार संकट में? 25 कांग्रेस विधायकों ने सोनिया गांधी से मांगा वक्त*
इन जिलों में सबसे ज्यादा असर
प्रदेश में सबसे ज्यादा असर चरखी दादरी, सिरसा, फरीदाबाद, पलवल और हिसार में रहा। हड़ताल के दौरान यहां पर बहुत ही कम बसें चली थी। जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। जिस पर संज्ञान लेते हुए हरियाणा सरकार ने हड़ताल में शामिल कर्मचारियों पर तो कार्रवाही की तैयारी की है जबकि 5 जीएम को भी चार्जशीट कर दिया है।
Scrap aluminium recycling economics Scrap aluminium recycling economics Scrap metal quality assurance