सत्य खबर राई
डीसी श्यामलाल पूनिया ने यमुना किनारे बसे दस गांवों को सख्त आदेश देते हुए मीमारपुर घाट पर अंतिम संस्कार पर रोक लगा दी है। यदि किसी ने यमुना किनारे अंतिम संस्कार किया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। डीसी के आदेश के बाद मुरथल के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी मनीष मलिक ने ग्राम पंचायत रसूलपुर, ताजपुर, रामनगर, मलिकपुर, मुरथल, धतूरी, उमेदगढ़, पबनेरा, गढ़ी- बख्तावरपुर के सरपंच काे सूचना दे दी है।
यमुना के साथ लगते इन गांवाें में प्राचीन समय से ही यमुना नदी किनारे अंतिम संस्कार की रीति- रिवाज है। यहां के लोग यमुना किनारे संस्कार करने के बाद अस्थियों को यमुना में ही प्रवाहित कर देते हैं। अब डीसी के सख्त कदम से इन गांवों की प्राचीन समय से आ रही अंतिम संस्कार की रीति- रिवाज बदल जाएगी। अब ग्रामीणों को गांव के ही श्मशान घाट में ही अंतिम संस्कार करना होगा।
https://sat.magzian.com/%e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a6%e0%a4%be-%e0%a4%89%e0%a4%aa%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5-%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2-%e0%a4%8f%e0%a4%aa/
यमुना की सफाई महत्वपूर्ण
मनीष मलिक ने कहा कि पूर्णिमा, अमावस्या, छठ पूजा के अवसर पर लाखाें श्रद्धालु मीमारपुर घाट पर पवित्र स्नान करते हैं। ऐसे में अब यहां अंतिम संस्कार किया जाता है तो यमुना की पवित्रता भंग होती है। यमुना किनारे राख, अस्थियां व कपड़े पड़े रहते हैं। इससे यमुना की सफाई भी प्रभावित होती है। ऐसे में यहां अंतिम संस्कार पर रोक लगाई गई है।
डीसी के आदेश पर मीमारपुर घाट पर अंतिम संस्कार करने पर रोक लगाई गई है। यदि कोई आदेश की अवेहलना करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। –मनीष मलिक, बीडीपीओ, मुरथल।
Aluminum scrap sales Aluminium scrap volume estimation Scrap metal disassembly
Metal scrap buyers Ferrous material health standards Iron waste disassembling
Ferrous material market intelligence, Iron scrap reclaiming and recycling, Scrap metal reprocessing plant