सत्य ख़बर, रोहतक
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 21 दिन की फरलो खत्म होने के बाद सोमवार को सुनारिया जेल लौट आया। राम रहीम ने 11ः50 बजे सुनारिया जेल में एंट्री ली। डेरा प्रमुख के पहुंचने के मद्देनजर जेल की सुरक्षा बढ़ा दी गई और आसपास के क्षेत्र में भी घेराबंदी की गई है।
फरलो खत्म होने के बाद राम रहीम सोमवार को करीब 11:00 बजे गुरुग्राम स्थित डेरे के नामचर्चा घर से निकला। करीब 50 मिनट का सफर तय कर राम रहीम सुनारिया जेल में पहुंच गया। 10 गाड़ियों का काफिला उसके साथ रहा। जेल और आसपास के इलाके में सुरक्षा के लिए 100 से ज्यादा पुलिस कर्मियों को लगाया गया। वहीं एएसपी कृष्ण कुमार लोहचब, डीएसपी सज्जन सिंह खुद मौके पर मौजूद रहे।
काफी देर तक रोके रखा ट्रैफिक
राम रहीम को लेकर सुनारिया जेल पहुंचे काफिले के परिसर में जाने के बाद भी पुलिस फोर्स सुनारिया रोड के मोड़ पर डटी रही। काफी देर तक आम वाहनों को रोड पर जाने नहीं दिया गया। वहीं कुछ लोग परेशान होकर लौटते भी दिखे। इससे पहले भी पुलिस ने यहां सुबह 8:00 बजे से ही बैरिकेडिंग कर रखी थी। सैकड़ों लोगों को लौटना पड़ा। जेल के आसपास के रास्तों पर भी कई जगह नाकाबंदी की गई।
7 फरवरी को मिली थी फरलो
हत्या और दुष्कर्म मामले में सुनारियां जेल में सजा काट रहे सिरसा डेरा प्रमुख गुरमीत रामरहीम को 7 फरवरी को फरलो दी गई थी। रविवार को फरलो खत्म हो गई और उसने जेल में सरेंडर कर दिया। सरकार की तरफ से अभी तक राम रहीम की फरलो बढ़ाने के संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया है।
Scrap metal yards accepting aluminum Aluminium scrap customer engagement Scrap metal recycling services
Scrap metal reprocessing facility Ferrous material recycling predictions Scrap iron reclamation operations
Ferrous metal streamlining, Iron scrap reconstruction, Metal scraps collection