सत्य खबर, नई दिल्ली
तिहाड़ जेल नंबर 3 में बंद विकास ढल पर रविवार 12 सितंबर को जो हमला हुआ था, उसके लिए सुपारी दी गयी थी। जेल प्रशासन सूत्रों ने यह खुलासा किया है। जानकारी के अनुसार उस पर हमले के लिए तिहाड़ जेल के ही दो कैदियों को किसी ने सुपारी दी थी। जिस आरोपी पर हमला हुआ था वह कथित रूप से 150 करोड़ के वित्तीय फ्रॉड मामले में तिहाड़ जेल में बंद है।
इस मामले में जेल प्रशासन ने पुलिस को हमले की साजिश करने वाले के खिलाफ थाने में शिकायत दी है। सूत्रों की मानें तो जेल प्रशासन की जांच में यह बात सामने आई। पूछताछ में खुद विकास चोपड़ा ने ये बताया कि जेल के बाहर से दो लोगों ने हमले करवाये। विकास ढल और जेल नम्बर तीन के वार्ड 2 में विकास चोपड़ा और एक अन्य कैदी के साथ बंद था। गत 12 सितंबर को उस पर विकास चोपड़ा ने हमला कर दिया। बाद में चोपड़ा ने खुद को भी चोट पहुंचाई। जिससे ये लगे कि कैदी आपस में भिड़े हैं। हमला सर्जिकल ब्लेड से किया गया था।
ये भी पढ़ें… रेलवे में अप्रेंटिस के 432 पदों पर निकली भर्ती, जानिए अपडेट
जेल सूत्रों के अनुसार हमले के आरोपी के मुंह से ब्लेड मिला था। विकास चोपड़ा 2013 से जेल में बंद है। उस पर डकैती, स्नैचिंग, चोरी और आम्र्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। विकास ढल किसी कंपनी में काम करता था। उसी दौरान उस पर कंपनी में फ्रॉड के आरोप लगे। जांच में 150 करोड़ के फ्र ॉड की बात सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया था।
Scrap aluminium residual waste management Scrap aluminium utilization methods Metal reclamation and recovery facility