सत्य खबर, राजेश भाम्भू,फतेहाबाद । जिले के टोहाना इलाके के थाने में तैनात महिला एएसआई को नोटो की गडि्डयों ने मुसीबत में डाल दिया। क्योंकि थाने में 8 लाख रुपए के नोटों की गडि्डयां टेबल पर बिखरी थीं और उन्हें गिना जा रहा था। वहीं एक गड्डाी महिला एएसआई के सामने टेबल पर रखी मिली। किसी ने इसक वीडियो वायरल कर दिया।
वीडियो एसपी सुरेंद्र भोरिया के पास भी पहुंचा तो एसपी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए एएसआई को शोकॉज नोटिस जारी करने के आदेश दिए और टोहाना डीएसपी बिरम सिंह को मामले की जांच सौंप दी। मिली जानकारी के अनुसार, करीब डेढ़ महीना पहले दो पक्षों में लड़का-लड़की को लेकर विवाद हो गया था।
गणमान्यों ने दोनों पक्षों में समझौता करवाया गया था। इसमें लड़की पक्ष को 8 लाख रुपए दिए गए। मगर यह पैसा लड़की पक्ष के लोगों ने थाने में ही महिला एएसआई के केबिन में गिना। एक गड्डी महिला एएसआई की मेज पर भी रखी हुई थी। किसी ने इसका वीडियो बनाकर एसपी और चीफ विजिलेंस अफसर को भेज दिया।
इसके बाद महिला एएसआई की मुश्किलें बढ़ गईं। क्योंकि महिला एएसआई के सामने ही नोटों की गड्डियां पड़ी हुई हैं और नोट गिने जा रहे हैं। नियम के मुताबिक, थाने में इस प्रकार नोट नहीं गिने जा सकते। इस मामले के सामने आने के बाद महिला एएसआई भी शक के घेरे में आ रही है।
जानकारी देते हुए फतेहाबाद के टोहाना इलाके के डीएसपी बीरम सिंह ने बताया कि फतेहाबाद पुलिस के संज्ञान में मामला आया है। एसपी ने उन्हें मामले की जांच सौंपी है। एसपी के द्वारा इस मामले में थाने के आईओ को भी नोटिस जारी किया गया है, जो इस वीडियो में दिखाई दे रही हैं।
गत 15 सितंबर को दहेज का एक मामला थाने में आया था। इसी मामले को निपटाने के लिए यह राशि लड़के पक्ष के द्वारा लड़की पक्ष को दी गई थी। प्राथमिक जांच में यही बात सामने आई है। टोहाना के डीएसपी बिरम सिंह ने कहा कि उनके द्वारा मामले की जांच की जाएगी अगर कोई और तथ्य पाए जाते हैं तो उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
Scrap aluminum shredder Aluminium scrap waste reduction Environmental compliance in scrap metal industry