सत्यखबर, नई दिल्ली
राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में इस पूरे हफ्ते धूप के साथ बीच-बीच में बादल भी छाए रहेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से शुक्रवार तक बादल छाए रहेंगे हालांकि तेज और लगातार बारिश नहीं होगी। इस कारण तापमान में अधिक गिरावट नहीं होगी। इस पूरे हफ्ते भर अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है।
राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से एक डिग्री कम है। भारतीय मौसम विज्ञान ने सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान जताया है।
मौसम विभाग के मुताबिक 30 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। इसके अलावा हफ्ते भर तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से कम रहने के अनुमान है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 100 तक रहेगा। इस बीच उमस 80 फीसद से अधिक रहने के आसार हैं।
फिलहाल रुक-रुक कर होती रहेगी बारिश
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार ऐसा इसलिए होगा क्योंकि मानसून के कम दबाव के क्षेत्र के हिमालय की तलहटी से मैदानी इलाकों की ओर बढऩे की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि दिल्ली और उत्तर-पश्चिम भारत के अन्य इलाकों में फिलहाल मानसून का आंशिक रुक-रुक कर बारिश वाला चरण देखा जा रहा है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार ऐसा इसलिए होगा क्योंकि मानसून के कम दबाव के क्षेत्र के हिमालय की तलहटी से मैदानी इलाकों की ओर बढऩे की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि दिल्ली और उत्तर.पश्चिम भारत के अन्य इलाकों में फिलहाल मानसून का आंशिक रुक-रुक कर बारिश वाला चरण देखा जा रहा है। आईएमडी ने कहा कि दिल्ली सहित उत्तर पश्चिमी भारत में फिलहाल हल्की बारिश का दौर रहेगा।
ब्रेक मानसून चरण
मानसून के मौसम के दौरान ऐसा समय होता है जब कम दबाव का क्षेत्र मानसून ट्रफ हिमालय की तलहटी के करीब पहुंच जाता है। जिससे देश के अधिकांश हिस्सों में बारिश में तेज गिरावट आती है। इसे ब्रेक मानसून चरण कहा जाता है। हालांकि हिमालय की तलहटी पूर्वोत्तर भारत और दक्षिणी प्रायद्वीप के कुछ हिस्सों में वर्षा बढ़ जाती है। जुलाई में मानसून दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में पहुंचने से पहले ही इस चरण में प्रवेश कर चुका था।
Aluminum lithographic scrap Aluminium recycling feasibility study Metal repurposing