सत्यखबर, चढ़ीगढ़
हरियाणा में 2019 के विधानसभा चुनाव में चमत्कार करने वाली जेजेपी ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित साफ कर दिया है कि आने वाले समय में यह पार्टी दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलावा राजस्थान तक अपने संगठन का विस्तार करेगी। पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के सिद्धांतों पर चलने की घोषणा करने वाली जजपा का नेतृत्व हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला कर रहे हैं।
राजस्थान में भी किसान-मजदूर वर्ग को जोडऩे के लिए मजबूत संगठन तैयार करेगी जेजपी
दुष्यंत ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान चौधरी देवीलाल की राजनीतिक विरासत को अपने पक्ष में करने की दिशा में कारगर कामयाबी हासिल की। इस कामयाबी को वे हरियाणा तक नहीं रुकने देना चाहते, यही कारण है कि उन्होंने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में दिल्ली और उत्तर प्रदेश का संगठन बनाया। अब उनकी नजर राजस्थान में संगठन तैयार पर है।चौधरी देवीलाल का हरियाणा के बाद राजस्थान से ही बड़ा राजनीतिक संबंध रहा है। 1989 में जब उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए तीन जगह से लोकसभा चुनाव लड़े थे तो हरियाणा के रोहतक और राजस्थान के सीकर से चुनाव जीते थे। हालांकि वह तीसरी सीट पंजाब के फिरोजपुर से चुनाव हार गए थे। तब राजस्थान में चौधरी देवीलाल के प्रचार के कारण ही गैर कांग्रेस दलों को सभी 25 सीटों पर विजय मिली थी।
आपको बता दे की इतना ही नहीं 1989 में चौधरी देवीलाल के पोते अजय चौटाला ने सीकर जिला के दातांरामगढ़ और 1993 में हनुमानगढ़ के नोहर विधानसभा से जीत दर्ज कर अपनी राजनीति की शुरूआत की थी। अजय चौटाला के पुत्र दुष्यंत चौटाला अब राजस्थान में खासतौर पर सिरसा से लगते राजस्थान के जिलों में देवीलाल समर्थकों का मजबूत संगठन तैयार करना चाहते हैं। जजपा 2020 में दिल्ली का चुनाव भी भाजपा के साथ मिलकर लडऩा चाहती थी मगर तब यह संभव नहीं हो सका। दुष्यंत ने हालांकि इसके लिए भाजपा के समक्ष कई फार्मूले भी रखे थे।
बिहार चुनाव में भी एनडीए के समर्थन में जा सकते हैं दुष्यंत
जजपा फिलहाल एनडीए की घटक दल है। इस नाते जजपा बिहार चुनाव में भी सक्रिय भूमिका निभा सकती है। जजपा के नेता मानते हैं कि बिहार में किसान वर्ग चौधरी देवीलाल को याद करता है। ऐसे में यदि बिहार चुनाव के दौरान भाजपा ने दुष्यंत चौटाला को स्टार प्रचारक के रूप में बिहार भेजा तो निश्चित रूप से इसके अच्छे परिणाम सामने आएंगे।
उमेश शर्मा बोल्या #MLA बनने दो, ऐसी फैक्ट्री बरोदा में लाऊंगा, मौज हो ज्यागी…………………..
https://www.youtube.com/watch?v=y2FeemdC-sk&t=4s
Aluminum scrap types Aluminium scrap derivatives Metal disposal