सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
अनाज मंडी में नगरपरिषद के पूर्व चेयरमैन कैलाश सिंगला की अगुवाई में दिल्ली के रिठाला विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार आप पार्टी के विधायक बने महेंद्र गोयल की जीत पर खुशी मनाई। उन्होंने कहा कि महेंद्र गोयल ना केवल दिल्ली के विधायक बने हैं, बल्कि उनका नरवाना से भी गहरा नाता है। वे यहां सुख-दुख में लोगों के साथ खड़े मिलते हैं और ऐसे मिलनसार व्यक्ति के विधायक बनाए जाने से नरवाना के लोग भी दिल्ली की जनता का आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से अपील की कि वे इस बार विधायक महेंद्र गोयल को अपने मंत्रीमंडल में अवश्य स्थान देंगे, ताकि एक साफ छवि तथा काम करने वाले इंसान को उसकी मेहनत का फल मिल सके। उन्होंने कहा कि महेंद्र गोयल के मंत्री बनने से वहां के लोगों का और अधिक भला हो सकेगा। इस मौके पर मुख्य रूप से विनोद मंगला, सतीश राणा, ऋषिपाल गुप्ता, सतीश बंसल, राजकुमार गोयल, देवीराम गर्ग, अर्जुन गोयल, पवन कुमार, सुभाष सिंगला, राजेन्द्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
Aluminium scrap lifecycle management Aluminium scrap mechanical treatments Metal waste shearing
Scrap metal recovery services Ferrous metal reclaiming services Iron scrap utilization and trading
Ferrous scrap machinery, Iron scrap recycling facility, Scrap metal reclamation services