सत्य खबर , दिल्ली
मौसम विभाग ने दिल्ली में बृहस्पतिवार को हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे 70 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है।
बुधवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 38 और 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि महीने के आखिरी 10 दिन में अच्छी बारिश हो सकती है,
यह भी पढ़े …यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने विभिन्न 347 पदों पर निकाली भर्ती, जानिए अपडेट…
जिससे राष्ट्रीय राजधानी में अब तक बारिश कम होने की भरपाई होने की उम्मीद है। दिल्ली में अगस्त में आमतौर पर 247.7 मिलीमीटर बारिश होती है। मौसम विज्ञान विभाग ने इस महीने दिल्ली में सामान्य बारिश होने की संभावना जताई थी।
Aluminium scrap recycling efficiency Aluminium recycling facility infrastructure Metal buyback program