सोनीपत. सत्य खबर
क्षेत्र में कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सोनीपत मे 19 नए संक्रमित मरीज मिले। सोनीपत में कुल मरीजों की संख्या 199 पार पहुंच गई है। चिंता की बात यह है कि पीएम आवास पर ड्यूटी पर तैनात रहा शहर की शिव कॉलोनी का बीएसएफ जवान भी कोरोना संक्रमित मिला है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि की है। यह जवान पांच दिन पहले ही सोनीपत अपने घर वापस आया था। कोरोना के लक्षण होने के कारण उसने अपना टेस्ट करवाया था, जिसकी रिपोर्ट में वह कोरोना संक्रमित पाया गया है। 2 दिन पहले इस स्टाफ का जवान संक्रमित मिला था। शुक्रवार को दिल्ली बॉर्डर पर ई-पास दिखाने वालों की ही हरियाणा में एंट्री हो सकी।
कोरोना के बढ़ते मामलों में से ज्यादातर का संपर्क दिल्ली से है। दिल्ली में जॉब करने वाले पुलिस कर्मचारी , हेल्थ कर्मचारी व अन्य स्टाफ संक्रमित मिल रहा है। जबकि इनके के सम्पर्क में आए इनके परिजन भी संक्रमित मिले। लॉकडाउन में राहत देने के बाद दिल्ली बॉर्डर पर नरमी दे दी गई थी। जिसके चलते सोनीपत में कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली। अब फिर से दिल्ली बॉर्डर फिर से सख्ती शुरू की गई है। शुक्रवार को सोनीपत पुलिस ने उन्हीं लोगों को बॉर्डर क्रोस करने दिया, जो पास लिए हुए थे। यहीं नहीं डीसी श्यामलाल पूनिया ने खुद बॉर्डर पर जांच की।
डॉक्टर गीता ने बताया दिल्ली में जॉब करने वालों की सैंपलिंग शुरू कर दी है। राई एरिया में 49 लोगों के सैंपल लिए गए। दिल्ली व अन्य जगह पर जॉब करने वाले करीब 2700 कर्मचारी चिन्हित किए गए हैं।
दिल्ली बॉर्डर पर चौकसी बढ़ा दी है। स्पेशल नाके लगाकर शुक्रवार को जांच की गई। जो लोग पास दिखा सके उन्हें ही दिल्ली से हरियाणा में आने दिया गया। बॉर्डर पर फोर्स भी बढ़ा दी है।
Scrap aluminium distribution Scrap aluminium buyers Metal export compliance
Scrap metal reclaiming and reprocessing Ferrous metal recycling economics Iron waste recycling solutions
Ferrous scrap metal yard, Iron scrapping facilities, Scrap metal retrieval