सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
दिल्ली विधानसभा चुनाव में रिठाला विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी महेंद्र गोयल इस बार पिछले चुनाव की अपेक्षा और अधिक वोटों से जीत कर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ेंगे। यह बात नरवाना से व्यापार मंडल के पदाधिकारी विनोद मंगला ने अपने साथियों के साथ महेंद्र गोयल के चुनाव प्रचार में भाग लेने के बाद उनकी जीत के प्रति आश्वस्त होते हुए कही। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार बनने वाले मंत्रिमंडल में महेंद्र गोयल को जरूर जगह मिलेगी, क्योंकि महेंद्र गोयल एक जमीन से जुड़े हुए नेता है तथा सभी लोगों से अपनापन बनाए रखते हैं। बता दें कि बेशक आप पार्टी के प्रत्याशी महेंद्र गोयल दिल्ली से चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन हरियाणा विशेषकर नरवाना से उनका गहरा नाता है। इसलिए दिल्ली क्षेत्र के विकास कार्यों के साथ-साथ नरवाना को भी वे खास महत्व देते आए हैं।
Aluminium recycling certificates Aluminium can scrap collection Metal shredding services