सत्यखबर, दिल्ली
दिल्ली-एनसीआर में हल्के बादल छाए हुए हैं। यहां पर अगले 24 घंटे में गरज के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अुनसार, 11 दिसंबर को आकाश में बादल छाए रहेंगे। इससे दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। रात के समय गरज के साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है। 12 दिसंबर को भी हल्की बारिश होने की संभावना है।
इसके बाद 13 दिसंबर को आकाश साफ होगा, लेकिन उस दिन सुबह में कोहरा होने का अनुमान है। 14 दिसंबर से ठंड बढ़ सकती है और न्यूनतम तापमान नौ या आठ डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है। बता दें कि बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है।
इससे पहले भी मौसम विभाग ने बताया था कि अगले दो दिन में दिल्ली कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इससे अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी। 13 दिसंबर से मौसम में बदलाव होगा और ठंड बढ़ सकती है। दिल्ली में में पिछले दो-तीन दिनों से अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। बृहस्पतिवार को भी अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे दिन में ठंड का असर बिल्कुल नहीं रहा। हालांकि सुबह में ठंडक बरकरार है।
https://www.youtube.com/watch?v=d6uaTe5GcZk
Aluminum scrap recycling plant Aluminium recycling stakeholder engagement Scrap metal material testing