सत्य खबर,करनाल
आम आदमी पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष बीके कौशिक ने शुक्रवार को करनाल में पिछले 98 दिन से चल रहे दिव्यांगों के धरने का समर्थन किया।
वे साथी कार्यकर्ताओं के साथ धरना स्थल पर पहुंचे और सरकार और जिला प्रशासन के प्रति रोष जताया। उन्होंने कहा कि अगर इनकी मांगे पूरी नहीं की जाती है, तो आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश में आंदोलन चलाएगी।
आप प्रदेश उपाध्यक्ष बीके कौशिक ने कहा कि भाजपा सरकार दिव्यांगों की मांगों की भी अनदेखी कर रही है। पिछले कई सालों से दिव्यांग अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत हैं। अगर अब भी इनकी मांगों को अनसुना किया गया तो आम आदमी पार्टी इनके साथ खड़ी है और जब तक इनकी मांगे पूरी नहीं होती, संघर्ष जारी रहेगा।
असंध के मीनाक्षी हॉस्पिटल में दिनदहाडे ताबडतोड़ फायरिंग
उन्होंने कहा कि पहले ही भाजपा सरकार मैं आम जनता भ्रष्टाचार और बेरोजगारी का दंश झेल रही है। और अब दिव्यांगों की मांगे न मानकर सरकार असंवेदनशीलता की सारी हदें पार कर चुकी है। उन्होंने मुख्यमंत्री खट्टर से जल्द से जल्द मांगों को मानने की बात कही।
गौरतलब है कि हरियाणा के करनाल में लघु सचिवालय के सामने हरियाणा विकलांग संयुक्त मोर्चा और विकलांग कल्याण अधिकारी समिति के बैनर तले चल रहे दिव्यांगों के धरने को 98 दिन हो गए हैं। मांगे पूरी न होने पर दिव्यांग पिछले 3 दिन से आमरण अनशन पर हैं।
Recycling regulations for Copper scrap Environmental copper recycling Scrap metal waste disposal
Copper cable scrap export cost, Metal waste processing, Copper scrap transportation logistics