सत्य खबर, चण्डीगढ़। हरियाणा द यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर दिव्यांशु बुद्धिराजा विजयी हुए हैं। वोटिंग के बाद इंटरव्यू में भी दिव्यांशु पास हो गए हैं। जिसके बाद उनके हरियाणा यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बनने की विधिवत घोषणा की गई।
उल्लेखनीय है कि बीते दिनों हरियाणा यूथ कांग्रेस के लिए चुनाव हुए थे। जिसमें हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा व सांसद दीपेन्द्र हुड्डा के करीबी दिव्यांशु बुद्धिराजा ने देश में यूथ कांग्रेस के चुनाव में सबसे ज्यादा वोट लेने का रिकार्ड बनाया था। जिसके बाद उनका हरियाणा यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष बनने का रास्ता बन गया था। हालांकि इटंरव्यू प्रक्रिया में पास होना भी जरूरी था। वहीं आज दिव्यांशु बुद्धिराजा के हरियाणा यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष बनने की विधिवत घोषणा भी कर दी गई है। मतलब यह की वह इटंरव्यू में भी पास हो गए हैं।
दिव्यांशु बुद्धिराजा के हरियाणा यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के बाद न केवल उनके साथियों व समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई हैं बल्कि टीम दीपेन्द्र हुड्डा ने भी मिठाईयां बांटनी शुरू कर दी है। वहीं देर रात तक दिव्यांशु बुद्धिराजा को हरियाणा यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष बनने पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ था।
Copper scrap contamination control Scrap copper waste disposal Scrap metal price volatility
Sell Copper cable scrap, Scrap yard services, Copper scrap sorting technologies