सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
नरवाना के बेहतरीन कलाकारों में से एक बहुत ही हुनरमंद, हंसमुख और विनम्र व्यक्तित्व के धनी श्रवण कुमार का आंत-रोग के चलते देहांत हो गया। ये काफी समय से आंत-रोग से ग्रसित थे। उनका दिल्ली एम्स में 8 वर्ष पहले आंत का ऑपरेशन भी हुआ था। श्रवण कुमार एक बेहतरीन लोकल हरियाणवी कलाकार के साथ साथ बेहद हंसमुख और विनम्र स्वभाव के मालिक थे। 35 वर्षीय युवा कलाकार श्रवण कुमार तीन बहनों का इकलौता भाई था और उनके पिताजी की भी मृत्यु हो चुकी थी। श्रवण कुमार बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे, क्योंकि उनको जो भी रोल दिया जाता, वे उसको बखूबी निभाते थे। श्रवण कुमार एक सफल कोरियोग्राफर थे, जिनके मार्गदर्शन में स्कूल व कॉलेज की टीमों ने राज्य स्तर व यूनिवर्सिटी लेवल पर अपनी काबिलियत के दम पर अव्वल स्थान प्राप्त करवाया था। वे नेशनल टीवी सीरियल में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। उन्होंने सावधान इंडिया शो में भी काम किया था। वे हरियाणवी नृत्य कला, परंपरा, सभ्यता व संस्कृति के पुरोधा थे। उन्होंने कई व्यक्तिगत व सामूहिक वीडिया एलबम बनाई हैं। यही नहीं श्रवण कुमार श्री रामा भारतीय कला केंद्र पिछले कई सालों से माता सीता का रोल बखूबी करते आ रहे थे। जोकि दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किया जाता था। उनके निधन होने पर एक सर्वश्रेष्ठ रंगकर्मी खो दिया।
बॉक्स
सामाजिक संस्थाओं, धार्मिक, शिक्षाविदों व फिल्मी कलाकारों ने जताया शोक
एक बेहतरीन कलाकार व कोरियोग्राफर के तौर पर पहचाने वाले श्रवण कुमार बेशक इस दुनिया में नहीं रहे। लेकिन उनके निधन पर सामाजिक संस्थाओं, धार्मिक संस्थाओं, राजनेताओं, शिक्षाविदों और हरियाणवी फिल्म जगत के कलाकारों के साथ शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने शोक व्यक्त किया। शहर के प्रबुद्ध लोगों ने कहा कि इस युवा कलाकार मेें बचपन से ही डांस, एक्ंिटग, गाने, स्क्रिप्ट आदि लिखना का शोक था। जिसके बल पर उन्होंने नरवाना से लेकर मुंबई तक फिल्म जगत में जगह बनाई। इसके अलावा वह कई मंचों पर अपनी कला के माध्यम से अवार्ड हासिल कर चुके थे।
Aluminium recycling industry benchmarks Aluminum scrap repackaging Metal waste yard
Scrap metal purchasing Ferrous material waste baling and compaction Iron salvage and reclamation
Ferrous metal processing center, Scrap iron recycling solutions, Metal reprocessing and reclaiming