सत्य खबर, फर्रुखाबाद
जयमाल के दौरान दुल्हन जैसे ही स्टेज पर आई और दूल्हे का सांवला रंग देख शादी से इनकार कर दिया। जैसे ही यह खबर बारातियों को हुई तो हड़कंप मच गया। इस दौरान वर पक्ष के लोगों ने उसे काफी समझाने की कोशिश भी की, लेकिन वो शादी करने के लिए तैयार नहीं हुई। बिना दुल्हन लिए बारात बैरंग लौट गई। इस बात से दुखी होकर दूल्हे ने फांसी लगा ली।
घटना के बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। यह मामला फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर टिलिया गांव से 21 मार्च को एक युवक की बरात जौनपुर के सदर कोतवाली के गांव हमजापुर गई थी। वहां पर बरातियों का स्वागत सत्कार भी किया हुआ।
*हनी ट्रैप में फंसा मिस्टर राजस्थान,जानिए फिर क्या हुआ*
द्वारपूजा के बाद जयमाल का समय आया तो दुल्हन ने दूल्हे का रंग सांवला देख शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन वरमाला डालने के लिए तैयार नहीं हुई। दुल्हन का साफतौर पर कहना था कि कुछ भी हो जाए वह इस लड़के से शादी नहीं करेगी। यह बात सुनकर घराती और बाराती दोनों हैरान रह गए। इस दौरान दुल्हन को समझाने का काफी प्रयास भी किया गया। काफी देर तक चली पंचायत भी हुई, लेकिन दुल्हन शादी के लिए राजी नहीं हुई। जिसके बाद दूल्हे पक्ष के लोग बारात लेकर वापस आ गई। वर पक्ष के लोगों ने आरोप है कि बारात ले जाने व कई अन्य रस्मों में युवक का काफी पैसा भी खर्च हुआ। बिना दुल्हन बरात वापस आने का सदमा युवक को बर्दाश्त नहीं हुआ। शुक्रवार देर शाम युवक ने घर के एक कमरे में फांसी लगा ली। परिजनों ने युवक को फंदे से लटका देखा तो कोहराम मच गया। परिजनों ने शव उतारा और पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।
Aluminium recycling feedstock Aluminium scrap best management practices Metal reclamation and reutilization solutions