हरियाणा
दुष्कर्म का मामला दर्ज
सत्यखबर सफीदों (महाबीर मित्तल) – सफीदों पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि उसके गांव के एक युवक कमलजीत ने उसके घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध किया तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।