सत्य खबर, पानीपत
कहते हैं की सावन का महीना भगवान शिव का महीना होता है। इसलिए पूरा सावन चारों तरफ भगवान शंकर के भजन सुनाई देते हैं। वहीं सडक़ों पर शिव भक्त कावंडिय़ा दिखाई देते हैं। इसके अलावा इसी महीने में कई बड़े त्यौहार भी आते हैं। इस माह में भगवान भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए सोमवार का व्रत रखा जाता है। साथ ही शिवलिंग की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि सावन माह में शिव पूजा मनोरथ पूर्ण करने वाली होती है। इस पूरे माह शिव भक्त अलग-अलग तरीकों से महादेव की आराधना करते हैं। साथ ही भोले भंडारी को प्रसन्न करने के लिए सावन के महीने में भक्ति भाव से रुद्राभिषेक किया जाता है। रुद्राभिषेक को बेहद शुभ फलदाई माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि सावन माह में कभी भी एक बार रुद्राभिषेक करने से जीवन के सारे कष्ट दूर होते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं रुद्राभिषेक के फायदे और इसकी विधि के बारे में. सावन में कब करें रुद्राभिषेक ?
बेसक ठेले पर कपड़े बेचता है पर साथ हैं दो सुरक्षाकर्मी,जानिए क्यों
वैसे तो पूरे साल भर भगवान शिव की पूजा की जाती है, लेकिन सावन माह में शिव शम्भू की पूजा और उनका ध्यान करने से सभी प्रकार के कष्ट दूर हो जाते हैं। सावन माह के प्रत्येक सोमवार शिव कृपा के लिए अधिक महत्वपूर्ण माने गए हैं। इस बार सावन माह का पहला सोमवार 18 जुलाई को और चौथा तथा अंतिम सोमवार 8 अगस्त को होगा। वहीं 25 जुलाई और 9 अगस्त को प्रदोष तिथि होगी। ऐसे में इन खास मौकों पर अपने घर में कम से कम एक बार रुद्राभिषेक जरूर कराएं। रुद्राभिषेक का महत्व
सावन माह में रुद्राभिषेक कराने से घर में सुख-समृद्धि और शांति आती है। साथ ही सावन पर रुद्राभिषेक करने से ग्रहों के अशुभ प्रभाव को भी कम किया जा सकता है और शिव जी की कृपा प्राप्त की जा सकती है। रुद्राभिषेक का अर्थ
रुद्राभिषेक दो शब्दों रुद्र और अभिषेक से मिलकर बना है। हिंदू धर्म में भगवान शिव को रुद्र भी कहा जाता है। वहीं अभिषेक का अर्थ है स्नान कराना या करना। इस प्रकार से रुद्राभिषेक का अर्थ है भगवान शिव का अभिषेक। रुद्राभिषेक का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रुद्राभिषेक करने से ग्रह दोष, रोग, कष्ट, पाप मिटते हैं। साथ ही भगवान शिव अपने भक्त पर कृपा बरसाते हैं। यदि मन में कोई कामना हो तो सच्चे मन से रुद्राभिषेक जरूर करानी चाहिए।
Aluminum scraps suppliers Industrial aluminium waste solutions Scrap metal recycle