नहर से जलखुंभी हटाने के लिए लगाई गई पोपलाईन मशीन
ग्रामीण, पुलिस व नहरी विभाग के अधिकारी रहे मौके पर
सत्यखबर सफीदों
उपमंडल के डिडवाड़ा गांव से गायब हुई 2 लड़कियों में से दूसरी लडक़ी का सर्च अभियान रविवार को भी जारी रहा। रविवार सुबह ही प्रशासन, नहरी विभाग व पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। नहर पर नायब तहसीलदार रामपाल शर्मा, एस.एच.ओ. धर्मबीर सिंह व नहरी विभाग के एस.डी.ओ. विकास मौजूद रहे। सर्च अभियान के लिए पोपलाईन मशीन मंगवाई गई। सुबह ही मशीन ने अपना कार्य शुरू कर दिया था। गौरतलब है कि शनिवार सुबह ही कई नहर के आसपास कई स्थानों पर सर्च अभियान ग्रामीणों द्वारा शुरू कर दिया गया था लेकिन इसी बीच साहनपुर गांव के मामन नामक ग्रामीण जोकि बोल नहीं सकता ने इशारों-इशारों में जानकारी दी कि उसे साहनपुर-बड़ौद गांव के बीच नहर में एक पल्ली में बंधा हुआ कुछ नहर में बहते हुए देखा है।
ग्रामीणों व पुलिस का पूरा ध्यान नहर के उस स्थान पर केंद्रित हो गया था जिसकी ग्रामीण मामन ने निशानदेही की थी। ग्रामीण रस्सी के सहारे नहर में उतर गए थे और लडक़ी को ढूंढने का काफी प्रयास किया लेकिन नहर में जमी बड़ी-बड़ी घास व जलखुंभी सर्च अभियान में रोड़ा बन गई। इसी बीच करनाल से गोताखोर भ्भी पहुंचे लेकिन कामयाबी हासिल नहीं हुई। तब यह निर्णय लिया गया कि बड़ी क्रेन मंगवाकर पहले घास को नहर से बाहर निकलवाया जाए। रविवार सुबह पोपलाईन मशीन मौके पर पहुंची और सुबह ही घास निकालने का कार्य शुरू हो गया था। यह कार्य देर सांय तक जारी रहा लेकिन लडक़ी का कोई अता पता नहीं चल पाया था।
नहर में जमी जलखुंभी बनी सबसे बड़ी बाधा
सख्ख्र्च अभियान में नहर के अंदर जमी हुई जलखुंभी सबसे बड़ी बाधा बनी हुई है। शनिवार को ग्रामीणों ने अपने स्तर पर प्रयास किए लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। उसके बाद करनाल से गोताखोरों को भी बुलाया गया लेकिन नहर में बड़े पैमाने पर जमी जलखुंभी में उनके भी सभी प्रयास धराशायी हो गए। उसके बाद पोपलाईन मशीन को मंगवाया गया है। जब तक बताए गए स्थान से जलखुंभी नहीं हट जाती तब तक सर्च अभियान में भारी दिक्कतें आ रही है। प्रशासन व ग्रामीण इस इंतजार में रहे कि जल्द से जल्द के्रेन जलखुंभी हटाए और लडक़ी की तलाश शुरू हो सके।
दो लड़कियों में से एक लडक़ी का मिल चुका है शव
डिडवाड़ा गांव से गायब दो लड़कियों के पिता जुम्मा की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस को दी शिकायत में जुम्मा ने कहा था कि वे रात्रि को करीब 9 बजे अपने परिवार के साथ सो गया था। सुबह उसके बड़े भाई की पत्नी ने आकर हमें जगाया। जुम्मा ने शक जाहिर किया था कि शायद किसी ने उन्हे नशीला पदार्थ खिला दिया था, जिसकी वजह से वे देर से उठ पाए थे। जब उसने उठकर देखा तो पाया कि उसकी बेटियां 11 वर्षीय मुस्कान व 7 वर्षीय निशा घर पर नहीं थीं।
घटना के अगले दिन नहर की पटरी पर साहनपुर गांव के युवक सांय को दौड़ लगा रहे थे कि उन्होंने नहर के अंदर एक लाश पड़ी देखी और शव को कुत्ते नोच रहे थे। उन्होंने इस मामले की सूचना साहनपुर व डिडवाड़ा के ग्रामीणों को दी। जिसकों लेकर डिडवाड़ा गांव से बच्चियों के परिजन व आसपास के गांवों के काफी ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वहीं ए.एस.पी. अजीत सिंह शेखावत व एस.एच.ओ. सदर धर्मबीर सिंह की अगुवाई में पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को निकलवाया था। परिजनों ने भी शव की शिनाख्त कर ली थी।
क्या कहते हैं नायब तहसीलदार?
इस मामले में नायब तहसीलदार रामपाल शर्मा का कहना है कि एक ग्रामीण मामन ने बताया है कि उसने यहां आसपास डैडबॉडी देखी है। उसके द्वारा बताए गए स्थान पर सर्च अभियान लगातार जारी है। लडक़ी को ढूंढने के लिए पोपलाईन मशीन व गोताखोर आए हुए हैं। जब तक लडक़ी नहीं मिल जाती तब तक यह सर्च अभियान निरंतर जारी रहेगा।
क्या कहते हैं एसएचओ?
वहीं एस.एच.ओ. धर्मबीर सिंह का कहना है कि सचखर् अभियान में नहर में जमी जलखुंभी बाधा बनी हुई है। जलखुंभी को हटाने में नहरी विभाग के अधिकारी व पोपलाईन मशीन लगी हुई है। सचखर् अभियान में प्रशासन व ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। लडक़ी की तलाश का कार्य निरंतर जारी है।
Aluminum scrap recycling technology Aluminium scrap byproduct utilization Metal reprocessing services
Metal waste handling Ferrous baling Iron scrap material recovery
Ferrous material recycling market dynamics, Iron recycling and reprocessing, Scrap metal export procedures