जींद, महाबीर मित्तल
रामराय गेट पर रविदास मंदिर में योगा महिला समिति द्वारा संकीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में प्रमुख समाजसेवी पुष्पा गोयल ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। इस अवसर पर जीन्द विकास संगठन के अध्यक्ष राजकुमार गोयल, सावर गर्ग, अनीता गर्ग, वंदना गर्ग, निर्मला जिंदल, सुनीता गर्ग, रश्मी बंसल, निर्मल चौहान, गीता बंसल, सोनू जैन, मनोज गुप्ता, ममता गर्ग, शालू जिंदल, बेबी गुप्ता, अंजली, अनिता, दीप्ति बंसल इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। संकीर्तन पीके बंसल एण्ड पार्टी द्वारा किया गया। संकीर्तन का आयोजन गौ सेवा के निमित किया गया। इस अवसर पर कलाकारों द्वारा सुन्दर सुन्दर भेंटे गाई गई। संकीर्तन के दौरान महिलाएं भजनों पर खुब थिरकती नजर आई। इस मौके पर अपने संबोधन में पुष्पा गोयल ने कहा कि योगा महिला समिति द्वारा यह जो संकीर्तन आयोजित किया गया है उसके लिए संस्था की सभी महिला पदाधिकारी बधाई की पात्र हैं। पुष्पा गोयल ने कहा कि हमें समय समय पर इस प्रकार के धार्मिक कार्य करते रहना चाहिए। इस प्रकार के धर्म के कार्य करने से मन और दिमाग दोनो स्वस्थ रहते है। इस अवसर पर महिला समिति की प्रधान अनिता गर्ग ने कहा कि रामराय गेट के आस पास की महिलाओं ने मिलकर योगा समिति बनाई हुई है। इस संस्था के अंतर्गत महिलाओं की योगा की निशुल्क कलासिज लगाई जाती है। इसके साथ साथ संस्था द्वारा समय समय पर संकीर्तन जैसे धर्म के कार्य भी किए जाते है। इसी कड़ी में आज का यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पीके बंसल ने कहा कि संकीर्तन के दौरान जितनी भी राशि इकट्ठी होती है उस राशि को गौ सेवा में खर्च कर दिया जाता है।
Aluminium scrap billet production Aluminium recycling data analysis Industrial metal recovery