सत्यखबर, दिल्ली
किसान आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह 11 बजे मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों से बात करेंगे। मन की बात का यह 73वां एपिसोड होगा। खास बात यह है कि साल 2021 का यह पहला मन की बात कार्यक्रम होगा।
Tune in tomorrow, 31st January at 11 AM. #MannKiBaat pic.twitter.com/RaZajkjDoF
— Narendra Modi (@narendramodi) January 30, 2021
मन की बात कार्यक्रम ऐसे समय हो रहा है जब गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में हिंसा हुई और दो महीने से ज्यादा वक्त से चल रहे किसान आंदोलन को लेकर माहौल गर्म है। माना जा रहा है कि पीएम मन की बात के जरिए किसानों पर भी बात कर सकते हैं। वहीं, सोमवार को संसद में बजट पेश किया जाना है।प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को एक ट्वीट में कहा, ‘कल, 31 जनवरी को सुबह 11 बजे। मन की बात’।
बता दे की मन की बात का प्रसारण आकाशवाणी के साथ-साथ दूरदर्शन पर सुबह 11 बजे से होगा। इसके अलावा यह नरेंद्र मोदी ऐप पर भी उपलब्ध होगा। पीएम मोदी के ट्विटर हैंडल और फेसबुक पेज के जरिए भी इसे सुना जा सकता है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस साल का पहला ‘मन की बात’ भी है।
https://www.youtube.com/watch?v=0Eqap1ZKbmc
Aluminum recovery yard Aluminium recycling industry compliance Metal retrieval
Scrap metal trade negotiations Ferrous material milling Iron recycling solutions
Ferrous scrap recycling center, Iron waste recovery yard, Metal waste reclaiming solutions