सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
नगरपरिषद में सेवारत सभी 124 सफाई कर्मचारियों को नप प्रशासन द्वारा अणु तेल व गिलोय वटी वितरित की गई। यह सामग्री सफाई दरोगा जगदीश द्वारा सुबह ड्यूटी से जाने से पहले कर्मचारियों को बांटी गई। सफाई निरीक्षक भूपेंद्र नैन ने बताया कि वितरित किया गया अणु तेल नाक में लगाया जाता है, जो कोरोना वायरस के नाक में प्रवेश को रोकने के लिए सेनेटाइज का काम करता है। इसके साथ गिलोय वटी खाने की लिए दी गई, जो सफाई कर्मचारियों में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाएगी। उन्होंने बताया कि नगरपरिषद प्रशासन अपने सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए गम्भीर है तथा कोविद 19 से बचाव के लिए सरकार द्वारा जो भी सुविधाएं दी जाती है, तो तुरन्त अपने कर्मचारियों में वितरित कर दी जाती है। क्योंकि नगरपरिषद के लिए ये सफाई कर्मचारी उसकी सेना हैं, जो शहर को स्वच्छ बनाये रखने के लिए पूरी मेहनत करते हैं।
Scrap Copper value Copper scrap demand forecasting Industrial scrap metal buyers
Copper cable recycling laws, Metal scraps reclamation facility, Export procedures for Copper scrap