सत्य खबर, जींद
जिला नगर आयुक्त मेजर गायत्री अहलावत ने बुधवार को जींद परिषद का निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ कर्मचारी सीटों पर नहीं मिले, जिसके चलते उनका स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। बुधवार सुबह जिला नगर आयुक्त मेजर गायत्री अहलावत नगर परिषद कार्यालय पहुंची और एक-एक सीट पर जाकर चेकिंग की। उन्होंने कुछ कर्मचारियों से अन्य कर्मचारियों के बारे में भी जानकारी ली। इसके अलावा कर्मचारियों की लेट लतीफी का कारण भी जाना। इसके चलते जो कर्मचारी मौके पर नहीं मिले, उनका रजिस्टर भी चेक किया गया। उन्होंने ईओ को निर्देश दिए कि वह गैर हाजिर मिले कर्मचारियों के स्पष्टीकरण जारी करे और जवाब मांगे। इन सभी कर्मचारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
Scrap aluminum inventory tracking Aluminium scrap repurposed products Scrap metal reusability