सत्यखबर, करनाल
शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख एवं पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल वीरवार को निसिंग के सिंघड़ा स्थित नानकसर गुरुद्वारे पहुंचेे। उन्होंने संत बाबा राम सिंह के निधन पर गहरा शोक जताया। इस दौरान उन्होेंने इस मामले में संतों से चर्चा की। अनुयायियों ने सुखबीर सिंह बादल से कहा कि संत बाबा राम सिंह की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जानेे चाहिए। उन्होंने सुखबीर सिंह बादल से यह मामला संसद में उठाने की मांग की। गुरुद्वारे में संत बाबा की आत्मिक शांति के लिए अरदास की जा रही है।
करनाला के गुरुद्वारा नानकसर सिंगड़ा के प्रमुख बाबा राम सिंह ने केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों को रद करवाने की मांग को लेकर कुंडली बार्डर पर चल रहे धरनास्थल पर कनपटी के पास गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। इस दौरान बाबा राम सिंह के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला था। सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा था कि उनसे किसानों का दर्द देखा नहीं जा रहा है।बताया जा रहा है कि 65 वर्षीय बाबा राम सिंह चार-पांच दिन पहले किसानों की सेवा के लिए कुंडली में किसानों के धरनास्थल पर पहुंचे थे। बुधवार को उन्होंने कनपटी पर पिस्तौल रखकर खुद को गोली मार दी। इसके बाद उन्हें पानीपत स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया था।बताया जा रहा है कि जिस पिस्तौल से बाबा राम सिंह ने खुद को गोली मारी वह उनकी ही लाइसेंसी पिस्तौल थी।
https://www.youtube.com/watch?v=e7nYVPacG0c
Aluminium scrap market volatility Aluminium electrical components scrap recycling Scrap metal insurance