सत्य खबर, नारायणगढ़ (सरिता धीमान)। विधायक शैली चौधरी व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राम किशन गुज्जर ने हल्का नारायणगढ़ के गांव पंजलासा, बड़ा गांव, मुन्ना माजरा, पिंजौड़ी, आजमपुर व ब्राह्मण माजरा का दौरा किया। सभी गांवों में पहुंचने पर विधायक शैली चौधरी व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राम किशन गुज्जर का ग्रामीणों द्वारा पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए राम किशन गुज्जर ने बताया कि आदरणीय राहुल गांधी जी के दिशा निर्देश अनुसार प्रदेश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते ही हरियाणा प्रदेश में बुढापा पैंशन 6000 रूपये प्रति मास कर दी जायेगी, बिजली 300 यूनिट तक मुफत कर दी जायेगी व पूर्व की तरह निर्धन परिवारों के लोगों को प्लॉट दिए जायेंगे व दो कमरों का पक्का मकान बनाकर दिया जायेगा। इस अवसर पर बिरेन्द्र गुज्जर, गुरमिन्द्र सिंह बेरखेड़ी, देश बंधु जिंदल, पार्षद नरेन्द्र देव शर्मा, बृज मोहन, चमन लाल पंजलासा, रणजीत सिंह व कुलबीर सिंह सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।
Aluminum recycling consultation Aluminium recycling future trends Metal salvage yard