सत्य खबर, नारायणगढ़ (सरिता धीमान)। नारायणगढ़ भाजपा मंडल कार्यकारणी की बैठक हनुमान वाटिका में सम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रणदीप सिंह ने की। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश बतौरा मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजेश बतौरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समय-समय पर मंडल के कार्यकर्ताओं की सरकार व पार्टी की नीतियों से अवगत करवाने के लिए बैठकें करती है ताकि मंडल स्तर के पदाधिकारी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं तक सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचा सकें और जनता को इन योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और हरियाणा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी आम जन के लिए कल्याणकारी योजनाएं बना कर लागू कर रहे हैं व गरीब लोगों के दिलों में बस चुके हैं। एस सी मोर्चा मंडल कार्यकारणी नारायणगढ़ की घोषणा बांका सैनी मंडल अध्यक्ष द्वारा एस सी मोर्चा जिला अध्यक्ष संजीव पंजलासा व जिला अध्यक्ष राजेश बतौरा से विचार विमर्श करने के बाद की। इस मौके पर मंडल प्रभारी अनुभव अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल, जिला महामंत्री कृष्ण राणा, सुरिन्द्र राणा, अरुण भान, सुमन सैनी, बांका सैनी, अशोक साहनी, राकेश बिंदल, नितिन चौहान, सुभाष गोयल व मंडल प्रधान एस सी मोर्चा सुभाष, उपाध्यक्ष रवि, कमल पंजलासा, मुकेश बरौली, कुलवंत सिंह, माम चंद, सुखराम, अशोक कुमार, गुरनाम सिंह, कोषाध्यक्ष बंसी लाल, मीडिया प्रभारी विजय कश्यप सहित अन्य सदस्य नियुक्त किए गए। इस अवसर पर भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
Scrap aluminium testing Aluminium recycling future trends Metal waste reconstruction
Scrap metal reclamation center services Ferrous metal reclamation yard Iron waste reclamation depot
Ferrous material recycling operations, Iron waste reclamation depot, Metal scrap recovery facility