सत्य खबर, नारायणगढ़ (सरिता धीमान)। डीएसपी नारायणगढ़ अनिल कुमार ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के एक बीमार व्यक्ति की मदद करने के लिए जनता से अनुरोध किया है। डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि उपमंडल नारायणगढ़ के गांव सम्भालवा निवासी दर्शन लाल पिछले काफी समय से बीमार चल रहे हैं और उनका ओजस अस्पताल पंचकूला में आप्रेशन होना है जिस पर लाखों रूपये की राशि खर्च होगी। इस बीमार व्यक्ति की मदद के लिए डीएसपी अनिल कुमार ने स्वयं यथा सम्भव आर्थिक मदद करते हुए धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं तथा समाज के आर्थिक रूप से सुदृढ़ व्यक्तियों से सहयोग करने का अनुरोध किया है ताकि दर्शन लाल के जीवन पर आये खतरे को टाला जा सके। डीएसपी अनिल कुमार नेे बताया कि उन्होंने इस सम्बंध में नारायणगढ़ के एसडीएम श्री नीरज से भी बात की है और एसडीएम द्वारा उन्हें आश्वासन दिया गया है कि उपायुक्त महोदय के ध्यान में यह मामला लाकर रैड क्रॉस सोसायटी के माध्यम से मदद करवाने के प्रयास किये जायेंगे।
उल्लेखनीय है कि गांव सम्भालवा निवासी दर्शन लाल की एक हादसे में रीढ़ की हड्डी में चोट आई थी और तभी से वे पीजीआई चण्डीगढ़ में भी उपचाराधीन रहे लेकिन उनकी रीढ़ की हड्डी की चोट ठीक नहीं हो सकी। दर्शन लाल पिछले 12 वर्षों से व्हील चेयर पर हैं और कुछ समय पहले उनकी पत्नी का भी एक बीमारी के कारण देहांत हो चुका था। दर्शन लाल के माता-पिता का भी काफी समय पहले देहांत हो चुका है। दर्शन लाल के दो छोटे बच्चे हैं जिनकी आयु 6 और 8 वर्ष है। इन दोनों बच्चों की देखभाल करने के लिए बच्चों की बुआ जी कुछ समय दे रही हैं। डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि जो भी सज्जन व संस्थाएं दर्शन लाल की मदद करना चाहती हैं वे गूगल पे नम्बर 9466214974 पर कर सकते हैं व पंचकूला के ओजस हस्पताल में जाकर भी दर्शन लाल की मदद की जा सकती है। पत्रकार मंच नारायणगढ़ ने भी दर्शन लाल की मदद की है।
Copper scrap seller Sustainable Copper scrap recycling Metal reprocessing
Copper cable exporters, Metal waste inventory, Sustainable copper refining
Scrap aluminium trading Aluminium scrap value maximization Metal salvage yard operations
Sustainable metal reclamation Ferrous waste processing Iron waste recovery center
Ferrous material efficiency, Iron scrap disposal, Scrap metal investment opportunities
частный медцентр укрепления здоровья Москва мед справка от врача в свободной форме купить медицинскую справку от врача задним числом Москва