सत्य खबर, नारायणगढ़, (सरिता धीमान)। विधानसभा नारायणगढ़ के अम्बाला छावनी के साथ लगते गांव खुडा खुर्द वार्ड 11 में भाजपा शहजादपुर मंडल से उपाध्यक्ष सतीश धीमान की अध्यक्षता में बूथ प्रधानों व भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उपाध्यक्ष सतीश धीमान ने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में देश व प्रदेश में समान रूप से विकास कार्य करवाये जा रहे हैं। वार्ड 11 में भी काफी विकास कार्य हुआ है और अब जल्द ही वार्ड 11 में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य पूरा हो जायेगा। प्रशासन के सहयोग से वार्ड 11 में सफाई कर्मचारियों की संख्या को बढाकर सफाई व्यवस्था को बेहतर करवाया जायेगा। बैठक में मौजूद बूथ प्रधानों व कार्यकर्ताओं ने वार्ड की समस्याओं बारे चर्चा की जिनका समाधान प्रशासन के सहयोग से जल्द करवाया जायेगा। बैठक में भाजपा शहजादपुर मंडल ओबीसी मोर्चा महामंत्री बॉबी धीमान, मांगा राम, दीपक शर्मा, विनय कुमार, राकेश कुमार, रामनाथ व अमित कुमार मौजूद थे।
Aluminum scrap recycling regulations Aluminium scrap theft prevention Scrap metal inventory management