सत्य खबर, नारायणगढ़, (सरिता धीमान)। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस संगठन में हुए फेरबदल में हल्का नारायणगढ़ के पूर्व विधायक एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव चौधरी राम किशन गुज्जर को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी में कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कांग्रेस हाईकमान द्वारा पूर्व विधायक उदयभान को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ पूर्व सांसद श्रुति चौधरी, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव राम किशन गुज्जर, सुरेश गुप्ता व जितेन्द्र कुमार भारद्वाज को कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्षों में राम किशन गुज्जर शामिल हैं जो नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2005 व 2009 में विधायक रहे हैं व चौधरी भूपिंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में मुख्य संसदीय सचिव रहे हैं। चौधरी राम किशन गुज्जर ने पिछले अढाई वर्ष के दौरान कुमारी सैलजा के प्रदेशाध्यक्ष के कार्यकाल के दौरान भी सक्रिय होकर पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए काम किया व गुटबाजी से दूर रहकर कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए काम करने वाले सक्रिय नेता के तौर पर जाने जाते हैं। कोरोना काल के दौरान भी राम किशन गुज्जर ने देश भर में प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए काफी काम किया है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस में काफी समय बाद किसी गुज्जर नेता को अहम पद मिला है। इससे पहले 1987 में जब कांग्रेस पार्टी के केवल चार विधायक थे तो फरीदाबाद के मेवला महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीते चौधरी महेंद्र प्रताप सिंह को विधायक दल का नेता बनाया गया था। इसके बाद अब पहली बार हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी में हल्का नारायणगढ़ के पूर्व विधायक राम किशन गुज्जर को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राम किशन गुज्जर के पिता स्व. लाल सिंह हल्का नारायणगढ़ से 4 बार विधायक रहे और मौजूदा समय में चौधरी राम किशन गुज्जर की धर्मपत्नी शैली चौधरी हल्का नारायणगढ़ से कांग्रेस पार्टी से विधायक हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं राजबीर सिंह बधौली, गुरमिन्द्र बेरखेड़ी, देश बंधु जिंदल, पवन धीमान, नरेन्द्र देव शर्मा, अमित वालिया, राज कुमार धीमान, सुरेश धीमान, जितेन्द्र सिंह, प्रवीण वालिया, श्याम लाल धीमान, सतपाल टोका, नरसिंह, संदीप नखड़ौली, सुरजीत सिंह व सुधा शर्मा आदि ने चौधरी राम किशन गुज्जर की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पद पर नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि एक समर्पित नेता की प्रदेश कांग्रेस कमेटी में कार्यकारी अध्यक्ष पद पर नियुक्ति से कांग्रेस पार्टी को ओर अधिक मजबूत मिलेगी।
Aluminium scrap carbon footprint Scrap aluminium reclamation process Scrap metal utilization centers