कांग्रेसी नेता अशोक मेहता की माता जी के निधन पर शोक व्यक्त करने नारायणगढ़ पहुंचे दीपेन्द्र हूडा
सत्य खबर, नारायणगढ़ (सरिता धीमान)। राज्य सभा सांसद दीपेन्द्र हूडा नारायणगढ़ में पूर्व राज्य सूचना आयुक्त हरियाणा एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक मेहता के निवास पर पहुंचे व अशोक मेहता जी की माता कृष्णा देवी जी के निधन पर शोक व्यक्त किया। दीपेन्द्र हूडा ने कहा कि अशोक मेहता जी के हमारे परिवार के साथ पारिवारिक सम्बंध हैं। चौधरी भूपेन्द्र सिंह हूडा जी ने भी श्री मति कृष्णा देवी जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि माता जी द्वारा दिए गए अच्छे संस्कारों के चलते ही अशोक मेहता ने पूरे प्रदेश में जाकर जनहित में कार्य किए हैं। दीपेन्द्र हूडा ने अशोक मेहता व उनके परिवार के अन्य सदस्यों का ढांढस बंधाया व कहा कि दु:ख की घड़ी में उनका परिवार मेहता जी के साथ खड़ा है। दीपेन्द्र हूडा ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण पूरे देश में जान माल का बहुत नुकसान हुआ। लाखों लोगों ने अपनी जान गंवाई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने संसद में तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी ने विधानसभा में कहा कि ऑक्सीजन की कमी के कारण किसी भी व्यक्ति की जान नहीं गई। जो सरासर झूठ है। पूरा देश जानता है कि ऑक्सीजन की कमी व अस्पतालों में बैड की कमी के कारण लोगों की जान गई। मुख्यमंत्री जी मेरा कॉल रिकॉर्ड निकलवा कर देख लें कि कोरोना काल के दौरान मेरे पास कितने लोगों की ऑक्सीजन लेने व अस्पतालों में बैड लेने के लिए कॉल आई। हमने नीजि प्रयास करके अस्पतालों का ऑक्सीजन का कोटा बढवाया और लोगों को राहत पहुंचाने का काम किया। दीपेन्द्र हूडा ने कहा कि हरियाणा प्रदेश की भाजपा जजपा सरकार ने असम्भव को सम्भव कर दिखाया है और हरियाणा प्रदेश को बेरोजगारी के मामले में देश में नम्बर वन प्रदेश बना दिया है। ये ही भाजपा जजपा सरकार की एक मात्र उपलब्धि है। जबकि कांग्रेस के शासनकाल में हरियाणा रोजगार देने के मामले में व प्रति व्यक्ति आय के मामले में पूरे देश में नम्बर वन प्रदेश था। उन्होंने कहा कि सरकार भूमि अधिग्रहण कानून में बदलाव करने का प्रयास कर रही है जिस मामले में कांग्रेस पार्टी के सभी विधायक राज्यपाल महोदय से मिलेंगे।
दीपेन्द्र हूडा ने कहा कि आज देश में बदलाव का माहौल है। भाजपा ने जनता के साथ किए गए वायदे पूरे नहीं किए। अपनी जायज मांगों को लेकर देश भर में आन्दोलन कर रहे किसानों की बात सुनी नहीं जा रही है। भाजपा सरकार द्वारा किसानों व किसानी के खिलाफ काले कानून पास कर दिए गए हैं। जनता भाजपा के कुशासन से तंग आ चुकी है। आने वाले समय में पंजाब, उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश आदि प्रदेशों में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में कांग्रेस पार्टी विपक्ष की भूमिका निभायेगी और लोगों के हित में आवाज उठाती रहेगी। इस अवसर पर विश्वकर्मा धीमान समाज हरियाणा के जिला प्रधान बरखा राम धीमान, वेद प्रकाश, बलकार सिंह पिंजोड़ी, महिन्द्र भूखड़ी, लाला राम धीमान, गौरव ढींगरा, अजीत छाबड़ा, जरनैल सिंह भूखड़ी, प्रीतम सिंह कल्याणा, संजय बख्शी, कुसुम भारद्वाज, पुष्पीन्द्र सिंह, लज्जा राम व राम अवतार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
Aluminium scrap utilization planning Scrap aluminium supply network Metal salvaging