केन्द्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अनेक कमाल किये – सेवा, सुरक्षा और गरीब कल्याण के लिए उठाये गए ऐतिहासिक कदम : सांसद नायब सैनी।
सत्य खबर, नारायणगढ़, (सरिता धीमान)। हिन्दू जागृति मंच हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष एवं प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन नारायणगढ़ के अध्यक्ष शिविश वशिष्ठ नारायणगढ़ के वार्ड 1 में आयोजित कार्यक्रम में अपने दर्जनों साथियों सहित कुरूक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश बतौरा की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए। नायब सिंह सैनी ने समाजसेवी शिविश विशिष्ट व उनके साथियों का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा ऐसा संगठन है जो जगत प्रकाश नड्डा व हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में उंचाईयों को छू रहा है। भाजपा विश्व का सबसे बड़ा संगठन है व विश्व से सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी हैं। कांग्रेस परिवारवाद में उलझी हुई पार्टी है और देश भर से समाप्त हो चुकी है। प्रधानमंत्री जी व मुख्यमंत्री जी ने आम आदमी के हित में कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं जिनका लाभ पात्र लोगों को मिल रहा है। सांसद सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में अपनी आस्था जताने वाले सभी लोगों को पूरा मान-सम्मान मिलेगा। उन्होंंने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की विकास रूपी सोच का ही नतीजा है कि आज पूरे प्रदेश में भाजपा का ग्राफ बढ रहा है और लोग भाजपा में बड़ी संख्या में शामिल हो रहे है। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय के चुनावों में भी पूरे प्रदेश में भाजपा का कमल खिला है जबकि कांग्रेस जैसी पार्टी तो पार्टी सिम्बल पर चुनाव लडने की हिम्मत तक नहीं कर सकी। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश के सभी इलाकों में समान विकास पर जोर दे रही है। हर क्षेत्र में विकास कार्यों को गति से आगे बढ़ाया जा रहा है। सांसद नायब सैनी ने कहा कि मोदी सरकार के 8 साल उपलब्धियों भरे रहे है। केन्द्र की सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अनेक नये आयाम स्थापित किये है। सेवा, सुरक्षा और गरीब कल्याण के लिए उठाये गए ऐतिहासिक कदम। जिनमें 70 साल बाद देश भर में बिजली पहुंचाई गई है। 70 साल बाद ही सीएए, 72 साल बाद तीन तलाक से मुक्ति, 500 साल बाद राम मंदिर, 34 साल बाद नई शिक्षा नीति, 22 साल के इंतजार के बाद राफेल, 70 साल बाद खुले में शौच से मुक्ति, 56 साल बाद देश में 100 प्रतिशत बैंकिंग सेवा, 70 साल बाद 8 करोड़ महिलाओं को मिला एलपीजी सिलेंडर, 70 साल बाद धारा 370 खत्म। यह ऐसे कार्य है जिनका देश की जनता वर्षो से इंतजार कर रही थी। देश की दशा और दिशा बदलने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। सांसद सैनी ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का पर्व है जिसमें नेता लोगों को मतदान करने की अपील करते हैं लेकिन नारायणगढ़ के नुमाईंदे ने नगरपालिका चुनाव में अपनी वोट भी नहीं डाली जो दर्शाता है कि इनका लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। प्रदेश के लोगों ने स्थानीय निकाय चुनावों में सबसे अधिक मतदान भाजपा के पक्ष में किया है। लोगों का विश्वास भाजपा में बढा है। भाजपा जिला प्रधान राजेश बतौरा ने शिविश वशिष्ठ व उनके साथियों का भाजपा में शामिल होने पर स्वागत करते हुए कहा कि इन्हें पार्टी में पूरा मान सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। सबसे ज्यादा सांसद, विधायक, सदस्य भाजपा के है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व पटल पर भारत को एक अलग पहचान दी है। आज भारतीय जो विदेश जा रहे है या वहां रह रहे है उन्हें पूरा मान सम्मान दिया जाता है। इस अवसर पर भाजपा मंडल प्रधान संजीव गुर्जर, रणदीप सिंह, अश्वनी अग्रवाल, सुरेश पाल, सोहन सैनी, धीरज दनौरा, मुकेश गर्ग, पार्षद प्रदीप गोयल, आईना गुप्ता, जश्र ढींगरा, कुलवंत सिंह, भीमसेन गैरा, राजू मक्कड़, संजीव कौशिक, जय प्रकाश, कुलदीप सिंह, रामकरण हुसैनी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Aluminium recycling waste reduction Aluminium scrap market outlook Metal scrap recycling and reclamation