सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन बेदी ने कहा कि निर्भया के दोषियों को फांसी होने से समाज में महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा बढ़ेगी। इस मामले में देर से ही सही, न्याय हुआ है और आज निर्भया की आत्मा को भी शांति मिली होगी। सुमन बेदी ने कहा कि निर्भया के दोषियों को मिली सजा का महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में अत्यधिक महत्व है। हमारी नारी शक्ति ने हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और नारी के सहयोग से ही हमें मिलकर एक ऐसे राष्ट्र का निर्माण करना है जहां महिला सशक्तीकरण पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि दोषियों को फांसी पर पहुंचाने से उन लोगों को स्पष्टï संदेश जाना चाहिए, जो सोचते हैं कि वे महिलाओं के खिलाफ अपराध करके कानून से बच सकते हैं। आज के दिन सभी लोगों को अपने चरित्र के बारे में सोचना चाहिए और किसी के साथ भी गलत व्यवहार नहीं करना चाहिए। हम सबको यह संकल्प लेना चाहिए की अब निर्भया जैसा दूसरा मामला देश में नहीं होने देंगे, क्योंकि ऐसे मामले समाज व देश की प्रतिष्ठïा को नुकसान पहुंचाते हैं।
Aluminium scrap derivatives Aluminum recycling regulations Scrap metal quality control
Scrap metal Ferrous waste recovery Iron scrap processing equipment
Ferrous material customer service, Iron waste repurposing, Metal scrap depot