सत्य खबर,नई दिल्ली
विश्व एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा के गांव में जहां जश्र मनाया जा रहा है। वहीं नीरज चोपड़ा को ट्वीटर पर बधाई देने वाला का तांता लगा हुआ है। पीएम नरेन्द्र मोदी से लेकर स्टार खिलाड़ी भी उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दे रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि चोपड़ा ने अमेरिका के यूजीन में चल रही चैम्पियनशिप की भाला फेंक स्पर्धा में 88.13 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता। इससे पहले भारत के लिए विश्व चैम्पियनशिप में एकमात्र पदक 2003 में पेरिस में अंजू बॉबी जॉर्ज ने लंबी कूद में कांस्य जीता था। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, हमारे सबसे प्रतिभावान खिलाड़ियों में से एक नीरज चोपड़ा की महान उपलब्धि। विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई। उन्होंने आगे लिखा, भारतीय खेलों के लिए यह खास पल।
बीजेपी नेता के ‘वेश्यालय’पर छापा,73 गिरफ्तार,6 नाबालिग भी मिले,जानिए कहां का है मामला
आगामी टूर्नामेंटों के लिए नीरज को शुभकामना। चोपड़ा ने पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था और निशानेबाज अभिनव बिंद्रा के बाद ओलंपिक की व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण जीतने वाले वह पहले भारतीय हैं। उन्हें विश्व चैम्पियनशिप रजत पदक जीतने के बाद ट्विटर पर लोगों ने इस तरह बधाई दी। बीजिंग ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा ने लिखा, विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक पर नीरज चोपड़ा को बधाई। तुमने हमें गौरवान्वित किया है। शानदार प्रदर्शन और आगे के लिए शुभकामना। उड़नपरी पीटी उषा ने लिखा, देश के लिए विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई। आपके सर्वश्रेष्ठ प्रयासों से दुनिया में देश का नाम रोशन हुआ है। यूं ही देश का परचम लहराते रहिए, जय हिंद। पहलवान बजरंग पूनिया ने लिखा, विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने पर शुभकामनाएं। आप ऐसे ही देश के लिए मेडल जीतते रहो। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट किया, विश्व चैम्पियनशिप में शानदार रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई । शानदार उपलब्धि जो भारतीय खेलों को आगे ले जाएगी।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, सूबेदार नीरज चोपड़ा की अप्रतिम सफलता पर भारत हर्षित है। विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई। उनकी मेहनत, समर्पण और प्रतिबद्धता से बेहतरीन नतीजे निकल रहे हैं, हमें उन पर गर्व है। कानून मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा, नीरज चोपड़ा ने विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतकर फिर इतिहास रचा है¥ वह विश्व चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष और अंजू बॉबी जॉर्ज के बाद दूसरे भारतीय एथलीट बन गए, बधाई। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने लिखा, क्या चैम्पियन है, क्या खिलाड़ी है। विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भारत को पहला रजत। विश्व चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाले अंजू बॉबी जॉर्ज के बाद दूसरे भारतीय। पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान ने कहा, भारी दबाव के बीच एक और शानदार प्रदर्शन। इतने बड़े स्तर पर इतना शांतचित्त रवैया। बधाई नीरज चोपड़ा। पूर्व क्रिकेटर और सांसद गौतम गंभीर ने ट्वीट किया, इसे कोई नहीं रोक सकता। उसकी प्रतिस्पर्धा खुद से ही है। भारतीय हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने ट्वीट किया, बधाई भाई। आप करोड़ों लोगों के प्रेरणास्रोत हो।
गांव खडऱा में मनाया जा रहा जश्र
नीरज चोपड़ा के गृह जिला पानीपत के खेल प्रेमी खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। वहीं उनके गांव खंडऱा में उनके परिजन व ग्रामीण ढोल की थाप पर नाच कर व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मना रहे हैं। यही नहीं नीरज की जीत की खबर मिलने के बाद आस-पास के गांवों से भी ग्रामीण खंडऱा मेें आना शुरू हो गए हैं।
जिले के खंडरा गांव के गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा की वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक की जीत पर हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने फोन करके दी परिजनों को बधाइयाँ दी हैं। राज्यपाल ने कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण है। नीरज की जीत से न केवल हरियाणा बल्कि देश का मान बढ़ा है।
राज्यपाल ने नीरज चोपड़ा के चाचा भीम चोपड़ा को फोन करके उन्हे और सभी परिवारजनों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नीरज ने न केवल हरियाणा का मान नहीं बढ़ाया है बल्कि इस चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक विजय है। नीरज की जीत पर शुभकामनाएं देते हुए राज्यपाल ने कहा कि नीरज भारत के युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं
Scrap aluminum exporters Scrap aluminium quality assessment Metal scrap market research