सत्यखबर, झज्जर, जगदीप राज्याण
हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी,कांग्रेस पार्टी व पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उक्त नेताओं की मुख्य वजह पंजाब में भाजपा विधायक अरूण नांदल के साथ की गई मारपीट को लेकर है। इसी के चलते मंगलवार को झज्जर में भी भाजपा कार्यकताओं ने यहां कांग्रेस पार्टी,राहुल गांधी व पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा के यह प्रदर्शनकारी यहां अम्बेड़कर चौक पर एकत्रित हुए और उन्होंने यहां कांग्रेस पाटी,राहुल गांधी व सीएम कैप्टन अमरेन्द्र सिंह का एक पुतला बनाकर उसका दहन किया। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा के झज्जर जिलाध्यक्ष विक्रम कादयान,बहादुरगढ़ के पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने किया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी,राहुला गांधी व सीएम अमरेन्द्र सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि इन्हीं के इशारे पर पंजाब में भाजपा विधायक अरूण नांदल के साथ उसी समय कुछ लोगों ने मारपीट की जब वह एक प्रैसवार्ता को सम्बोधित करने जा रहे थे।
पंजाब में भाजपा विधायक अरूण नांदल एक संवैधानिक पद पर है। लेकिन वहां तीन-चार सौ लोगों ने उन पर जानलेवा हमला किया। इस मामले में पंजाब की कैप्टन अमरेन्द्र सरकार वहां के लोगों को भड़काकर एक तरह से मामले का राजनीतिकरण कर रही है जोकि गलत है। इसी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष है और उन्होंने कांग्रेस पार्टी,राहुल गांधी व पंजाब के सीएम कैप्टन अमरेन्द्र का पुतला फूंका है।
पंजाब में भाजपा विधायक अरूण नारंग अबोहर से विधायक थे। उनके साथ कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने व कुछ कांग्रेस द्वारा भटकाएं गए किसानों ने मारपीट की है और जानलेवा हमला किया है। इसके लिए पूरी तरह से कांग्रेस पार्टी और सीएम कैप्टन अमरेन्द्र सरकार पूरी तरह से जिम्मेवार है। भाजपा विधायक से की गई मारपीट यह दर्शाती है कि पंजाब में कांग्रेस सरकार द्वारा लोकतंत्र का हनन किया जा रहा है। जिसे भाजपा कार्यकर्ता कतई सहन नहीं करेंगे। भाजपा मांग करती है कि विधायक नांगल के साथ मारपीट करने में जो लोग भी दोषी है उन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए और सख्त से सख्त कार्यवाहीं की जाए।
Scrap aluminium sustainability Aluminium scrap purity standards Metal scrap recovery and processing