सत्य खबर, चण्डीगढ़
राहुल गांधी आज पंजाब में मुसेवाला परिवार से मिलने जा रहे है लेकिन उनकी ही पार्टी के बड़े नेता और पूर्वमंत्री धर्म सिंह धर्मसोत को विजिलेंस ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया है। धर्मसोत को अमलोह से सुबह करीब 3 बजे गिरफ्तार किया गया है। धर्मसोत पर पेड़ कटाई के बदले रिश्वत लेने का आरोप है। कैप्टेन अमरिंदर सिंह की सरकार में धर्मसोत वन मंत्री थे हालांकि जब कैप्टेन को हटाया गया तो धर्मसोत की भी छुट्टी कर दी गई थी। पंजाब में भगवंत मान सरकार ने भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए धर्मसोत को गिरफ्तार किया है। इसके पहले अपनी ही कैबिनेट के मंत्री विजय सिंगला पर कार्रवाई करते हुए मंत्री पद से हटाते हुए गिरफ्तार कर लिया था।कुछ दिनों पर विजिलेंस ब्यूरो ने वन विभाग के कुछ अधिकारियों को रिश्वत के मामले में पकड़ा था उन्ही अधिकारियों के खुलासे के बाद धर्म सिंह धर्मसोत की गिरफ्तारी हुई है।उन अधिकारियों ने बताया कि धर्मसोत एक पेड़ काटने के बदले 500 रुपये की रिश्वत लिया करते थे। इसके अलावा जब भी नया पेड़ लगता उसको लेकर भी वो रिश्वत लेते थे।
जम्मू कश्मीर में एक पाक आतंकी समेत दो को सेना ने मार गिराया
उसका हिस्सा उनके पास सीधे चला जाता था। धर्मसोत को गिरफ्तार कर मोहाली लाया जा रहा है जहां उनसे और पूछताछ होगी।धर्मसोत के ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप लगातार लगते रहे है। सबसे पहले उनके ऊपर पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप घोटाले में भी नाम आ चुका है।उनके ऊपर आरोप लगे कि सामाजिक सुरक्षा मंत्री रहते उन्होंने स्कॉलरशिप का पैसा प्राइवेट कालेजो और यूनिवर्सिटीज को दे दिया। इसके बाद भी कैप्टेन अमरिंदर सिंह की सरकार उन्हें क्लीन चिट देती रही।
Aluminium recycling management Aluminium scrap sorting methods Metal scrap weighing