सत्यखबर, गाजियाबाद
पति और बेटे को फंसाने के लिए एक महिला ने खुद पर ही गोली चलवाई। इसके लिए किराये पर बदमाश को हायर किया गया। महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर यह सब कुछ किया। मामला बेहद सनसनीखेज है और जिसने भी यह सुना है वह हैरान है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला और उसके प्रेमी के अलावा कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सुपारी लेकर गोली चलाने वाला आरोपी अब भी फरार है। आखिर महिला ने पति और बेटे से किस बात की दुश्मनी निकाली आइए जानते हैं। मामला गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र का है। जहां पर बीती सात तारीख को सब्जी मंडी थाने की पुलिस को सूचित किया गया कि एक महिला पर अज्ञात बदमाशों ने गोली चला दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की पहचान की और उसे अस्पताल में एडमिट कराया। पता चला कि महिला का नाम बेबी चौधरी है जो गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके की रहने वाली है। पूछताछ में महिला ने बताया कि पति और बेटे ने ही उस पर गोली चलवाई है। इसके बाद पुलिस ने पति और बेटे पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया, लेकिन दो दिन की गहन पूछताछ में सामने आया कि गोली चलवाने वाले बेबी चौधरी के पति और बेटा नहीं थे, बल्कि खुद ही बेबी चौधरी ने सुपारी किलर हायर करके गोली चलवाई थी।
ये भी पढ़ेें… बदमाशो के हौसले बुलंद : पुलिस सुरक्षा के बीच दुष्कर्म पीड़िता का अपहरण जानिए पूरा मामला…
पुलिस के अनुसार बेबी चौधरी पति की सभी संपत्ति हथियाना चाहती थी। पति को पूर्व में शराब की लत लग गई थी, जिसके चलते वह नंदग्राम के नशा मुक्ति केंद्र में पति को लेकर गई थी। यहां पर बेबी चौधरी की मुलाकात नशा मुक्ति केंद्र के संचालक विजय बैंसला से हो गई। विजय बैंसला से बेबी चौधरी की नजदीकियां बढ़ गईं और दोनों के बीच संबंध बन गए थे। इसी बीच बेबी चौधरी का एक विवाद हो गया जिसके चलते वह जेल चली गई। जब बेबी चौधरी जेल से वापस आई तो उसने पति और बेटे को झूठे इल्जाम में जेल भिजवाने का प्लान बनाया। इसमें विजय बैंसला ने भी उसका साथ दिया। 20 हजार रुपये में एक किराये का बदमाश हायर किया गया, जिसने बेबी पर कंधे के पास गोली चलाई। यहां बता दें कि गोली चलवाने से पहले डॉक्टर से कन्फर्म कर लिया गया था कि शरीर के किस हिस्से में गोली लगने से मौत नहीं होगी। महिला चाहती थी कि 307 के झूठे मुकदमे में पति और बेटा जेल चले जाएं और संपत्ति पर महिला का कब्जा हो जाए। विजय बैंसला के साथी सुनील ने भी इस मामले में बेबी का साथ दिया। विजय बैंसला, बेबी चौधरी और तीसरे आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि किराये का बदमाश फिलहाल फरार है। पुलिस का दावा है कि फरार आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Aluminium recycling transportation Aluminium scrap recycling efficiency Scrap metal traceability
Sustainable scrap metal operations Ferrous metal reclamation services Iron recovery centers
Ferrous material traceability, Iron scrap recovery, Metal recovery and reclaiming center