सत्यखबर, यमुनानगर
हरियाणा के यमुनानगर में एक महिला ने प्रेमी पर भरोसा कर बड़ी गलती कर दी। जानकारी के अनुसार पहले तो महिला अपने पति को छोड़कर अलग रहने लगी। कुछ दिन बाद एक युवक के साथ वह लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी। उससे अनबन हुई तो उससे अलग हो गई। इसके बाद उसके प्रेमी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, महिला हिमाचल प्रदेश के सोलन की रहने वाली है। बिलासपुर थाना क्षेत्र के गांव में जिस प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में महिला रही। अब उस पर ही दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि प्रेमी अपने भाई के साथ उसके पास आया और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज किया।
https://www.youtube.com/watch?v=7fV2iBIs42w
https://www.youtube.com/watch?v=7fV2iBIs42w
दरअसल महिला पति से मनमुटाव के चलते अलग रहने लगी। इस बीच वह बिलासपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी शाहरूख के संपर्क में आई। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। इसके बाद महिला शाहरूख के साथ लिव इन में रहने लगी। महिला का आरोप है कि शाहरूख का पिता उस पर गलत नजर रखता था। कई बार उसके साथ छेड़छाड़ कर चुका था। इस बारे में शाहरूख को बताया, तो उसने भी पिता का ही साथ दिया और उसके साथ मारपीट की। उसके जेवरात छीनकर घर से बाहर निकाल दिया। जिस पर वह बिलासपुर में किराये के मकान में रहने लगी। दिसंबर 2020 में शाहरूख व उसका भाई सिकंदर उसके पास आए। यहां उसके साथ मारपीट की और दुष्कर्म किया।
https://www.youtube.com/watch?v=rlVSguqjkBc
Aluminium recycling contribution Scrap aluminium handling procedures Scrap metal recovery and reclamation yard