सत्यखबर, करनाल
जब पत्नी ने साथ जाने की जिद नहीं छोड़ी तो पति ने थाने में ही पुलिस वालों के सामने उसको थप्पड़ जड़ दिया। इतना ही नहीं इस शख्स ने बीच बचाव करने आए पुलिस कर्मियों को भी मारने की कोशिश की। महिला थाने में हुई इस घटना की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें… अवैध संबंध के शक में प्रेमी ने किया विधवा का कत्ल, जानिए पूरा मामला
सदर बाजार दराबी लाइन निवासी शिवानी ने बताया कि उसने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ मारपीट व मानसिक तौर पर परेशान कराने की शिकायत महिला थाना करनाल में दी थी। वहीं मामले को सुलझाने के लिए गत 12 जुलाई को दोनों पक्ष महिला थाना करनाल में बुलाए गए थे। दोनों पक्ष थाने में आपस में बातचीत कर रहे थे। पति बार-बार मुझे अपने साथ ले जाने से मना कर रहा था। जब उसने साथ जाने की जिद की तो पति ने उसे थप्पड़ मार दिया। इतना ही नहीं बीच-बचाव करने के लिए पुलिस वाले आए तो उनको भी मारने की कोशिश की। वह यही नहीं रूके बल्कि थाने से जाते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं इस बारे में जब सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति बागमपुर रोहणी दिल्ली निवासी रविंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Copper scrap import regulations Copper wire recycling Scrap metal profit margins
Copper cable price per pound, Scrap metal logistics services, Scrap Copper market