सत्य खबर, नारायणगढ़ (सरिता धीमान)। कोरोना वायरस से बचाव हेतू किए गए लॉक डाउन में अपनी जान जोखिम में डालकर ड्यूटी करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, पुलिस कर्मचारियों, सफाई कर्मचारियों, बिजली कर्मचारियों, फायर ब्रिगेड कर्मियों व शिक्षकों का पत्रकार मंच नारायणगढ़ द्वारा दूध व फल वितरित कर उत्साहवर्धन किया गया व इन द्वारा दी जा रही सेवाओं के लिए इन सभी का आभार भी व्यक्त किया। पत्रकार मंच नारायणगढ़ के सदस्यों ने सभी कर्मचारियों से उनके अनुभव भी जाने और उनको लॉक डाउन के दौरान पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन भी दिया।
प्रधान सदीक चौहान ने बताया कि पत्रकार मंच द्वारा नारायणगढ़, काला आम्ब में विभिन्न स्थानों पर ड्यूटी कर रहे प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, पुलिस कर्मचारियों, बिजली निगम के कर्मचारियों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, फायर ब्रिगेड कर्मियों, शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया गया है। उन्होंने नारायणगढ़ वासियों से अपील की कि सभी अपने घरों में रहकर लॉक डाउन के दौरान सरकार द्वारा दी गई हिदायतों का पालन करें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
पत्रकार मंच के सदस्यों ने आम जनता से कोरोना वायरस से बचाव के लिए घर पर ही रहने की अपील की। उल्लेखनीय है कि जब से लॉक डाउन किया गया है तभी से पत्रकार मंच नारायणगढ़ के सभी सदस्य जरूरतमंद लोगों की सेवा में लगे हुए हैं व प्रशासन का पूर्ण सहयोग कर रहे हैं। जरूरतमंद लोगों के राशन की व्यवस्था में पत्रकार मंच के सदस्यों ने अहम योगदान दिया। इस अवसर पर प्रधान सदीक चौहान, महासचिव सरिता धीमान, धर्मवीर भसीन, सुरजीत सिंह कुराली, चंदेश चोपड़ा व सुशील कुमार बरौली भी मौजूद रहे।
Aluminum radiators scrap Aluminum recycling technology advancements Metal scrap yard
Transport regulations for scrap metal handling Ferrous material environmental sustainability Iron reclaiming services
Ferrous scrap salvage yard, Iron scrap utilization and recycling, Metal waste analysis
клиника ПрофМедицина где сделать справку от врача купить медицинскую справку из больницы задним числом официально