सत्य खबर , पानीपत
22 साल के आराेपी की 38 साल की है प्रेमिका, वैसर गांव में युवक के घर में लाखाें रुपए की चाेरी पड़ाेसी महिला और उसके प्रेमी ने की थी। युवक अपने परिवार के साथ मन्नत मांगने के लिए गुड़गांव में एक मंदिर गया था। पड़ाेसी महिला काे जानकारी थी कि घर में काेई नहीं है। उसने प्रेमी काे बुलाकर चाेरी करवाई थी। पुलिस ने दाेनाें काे गिरफ्तार कर लिया है। रविवार काे काेर्ट में पेश कर उन्हें जेल भेज दिया। आराेपी से चाेरी की 3 अन्य वारदाताें का खुलासा हुआ है।
सीआईए-थ्री प्रभारी अनिल छिल्लर ने बताया कि शनिवार शाम काे उनकी टीम वैसर गांव के पास गश्त कर रही थी। सूचना पर गांव के अड्डे पर दबिश देकर वैशर निवासी 22 वर्षीय रिंकू उर्फ शेरू पुत्र जोगिन्द्र काे गिरफ्तार किया। उसने कबूला कि गांव की 38 वर्षीय निर्मला पत्नी धर्मपाल से उसके संबंध हैं। वह चाेरियां करके निर्मला काे खर्चा देता था।
9 जुलाई काे निर्मला के पड़ाेसी सुभाष परिवार सहित गुड़गांव में शीतला माता के दर्शन कर मन्नत मांगने के लिए गया था। निर्मला काे इसकी जानकारी थी। उसने रिंकू काे बुलाया। रिंकू ने उसकी छत से सुभाष के घर में घुसा। दाेनाें ने मिलकर 1 गैस सिलेंडर, 62 हजार रुपए, साेने की एक अंगूठी, एक मंगलसूत्र, चेन, एक ओम, छाेटी बाली, चांदी के 2 हाथ फूल, 2 जोड़ी पायजेब व अन्य सामान चुरा ले गए। सीआईए ने रविवार सुबह निर्मला काे गिरफ्तार कर लिया। दाेनाें ने चाेरी के बाद माल बांट लिया था।
यह भी पढें…दाे पक्षाें में विवाद, लूट, मारपीट, अपहरण के क्राॅस केस दंर्ज…
आराेपी रिंकू से चाेरी की एक अंगूठी, एक चेन व 10 हजार रुपए व निर्मला से मंगलसूत्र, एक ओम, दो कड़े, दो अंगूठी व चांदी के दो नेकलेस, दो जोड़ी पायजेब व एक गैस सिलेंडर व 24 हजार रुपए बरामद हुए। आराेपी रिंकू फिलहाल सफीदाें की आदर्श काॅलाेनी में रहता था। चाेरी का माल किराए के कमरे में ही छुपा रखा था।
आराेपी रिंकू से इन 3 वारदाताें का हुआ खुलासा
1. रिंकू ने अपने दो साथियों के साथ फरवरी में वैसर गांव निवासी लहणा के खेत से डीजल तेल, हैरो का धुरा, हैरो का हुक, सुहागे की बेल, ट्राली के दो धुर्रे व रीपर का लोहा का सामान चोरी किया था।
2. रिंकू ने अपने दो साथियों के साथ फरवरी 2020 में वैसर के सुमित के खेत से करीब 80 फुट बिजली तार चाेरी की थी। तार बरामद हुआ।
3. रिंकू ने अपने दो साथियों के साथ नवंबर 2020 में अहरगांव में स्टेडियम के बाहर से बाइक चुराई थी। बाइक बरामद हुई।
Aluminium scrap material traceability Aluminium recycling equipment financing Metal residue reclamation
Metal reclaiming and repurposing Ferrous material recycling energy efficiency Iron scrapyard services
Ferrous material recycling excellence, Iron scrap reusing, Scrap metal disposal facility