सत्य खबर सफीदों, महाबीर मित्तल: स्वामी विवेकानंद को याद करते हुए सफीदों मण्डल के बूथ नम्बर 50 में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कर्मबीर सैनी ने शिरकत की। इस मौके पर कर्मबीर सैनी ने भाजपा कार्यकत्र्ताओं के साथ मिलकर पौधारोपण किया। अपने संबोधन में कर्मबीर सैनी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणास्त्रोत हैं। युवा पीढ़ी को उनके जीवन से निरंतर सीखने की आवश्यकता है। समाज को आगे बढ़ाने में युवाओं की विशेष भागीदारी होती है। युवाओं को चाहिए कि वे नशामुक्त रहकर देश की प्रगति में अपना संर्पूण योगदान दें। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे इस धरती पर जीवन का आधार है। इनके बिना पृथ्वी पर जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। हर व्यक्ति को अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगाकर उसका संवर्धन व सरंक्षण करना चाहिए। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने पूरे प्रदेश में लाखों पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हर बूथ पर पांच-पांच पौधे लगाए जाएंगे। इस मौके पर प्रिंस मुद्गिल, कविता शर्मा, एडवोकेट कृष्ण गोपाल मित्तल, अखिल गुप्ता, रमेश शर्मा, ईश्वर बुआनीवाल, कमलदीप अत्री, रोशनलाल डिडवाड़ा, रणबीर सिंह कारखाना, जगदीश कश्यप, ललित मित्तल, रोहित गुम्बर, रिंकू जांगड़ा, गौरव कौशिक, आकाश व रामनिवास वाल्मीकि मौजूद थे।
यह भी पढ़ें:-
Scrap aluminum value Aluminium scrap foil processing Metal reclamation and processing