सत्यखबर, पानीपत
पानीपत की नई सब्जी मंडी में जगह को लेकर फल विक्रेताओं में झगड़ा हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के तीन लोगों पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने दोनों पक्षों में बीच-बचाव कराया। हमले में एक पक्ष के तीन लोग घायल हुए हैं। पीड़ित की शिकायत पर चांदनी बाग थाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
ये भी पढ़ें… पड़ोसियों के दबाव से आहत किसान ने दी जान, चल रहा था जमीनी विवाद
पानीपत के राजनगर निवासी नितिन ने बताया कि वह अपने रिश्तेदारों के साथ अनाज मंडी स्थित सब्जी मंडी में फलों की रेहड़ी लगाता है। गुरुवार को चाचा मोहित, विशाल और शिवम ने कच्चा फाटक पर रेहड़ी लगाई हुई थी। तभी रिंकू और मनीष ने रेहड़ी हटाने को कहा। चाचा मोहित ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें थप्पड़ मार दिये। वह, विशाल और शिवम चाचा को छुड़ाने पहुंचे तो आरोपियों ने कुल्हाड़ी और डंडों से हमला कर दिया। नितिन की गर्दन और मनीष के हाथ पर कुल्हाड़ी से वार किये। आसपास के लोगों ने उन्हें बचाया।
परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। सिविल अस्पताल से पुलिस को सूचना दी गई। चांदनी बाग थाना पुलिस ने राजनगर निवासी रिंकू और मनीष के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में लगी है।
Copper tubing recycling Scrap copper inspection Metal waste transportation
Copper cable scrap transportation, Scrap metal industry regulations, Copper scrap purification processes