सत्य खबर, समालखा
समालखा में तोताराम गेट के पास शनिवार देर रात करीब 2 बजे युवक ने चाकू मारकर अपने दोस्त की जान ले ली। इससे पहले दोनों करीब 5 घंटे साथ रहे, पार्टी भी की। फिर झगड़ा होने पर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। सुबह लहूलुहान शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच की। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे से पता चला कि दोस्त ने ही दोस्त का मर्डर किया है। पुलिस ने भाइयों के बयान पर केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।
यूपी के मुरादाबाद जिले के सुरजननगर गांव निवासी 20 वर्षीय मुराद पुत्र सकूर कई सालों से समालखा के सराय मोहल्ले में रहता था। दिहाड़ी मजदूरी करता था। चचेरे भाई साजिद ने बताया कि मां अमीना के बीमार होने के कारण दो दिन से मुराद काम पर नहीं जा रहा था। शनिवार शाम करीब 5:30 बजे वह घर से पैदल गोल्डन पार्क में गया था। रात करीब 9 बजे साजिद मेट्रो में सवारियां लेकर जा रहा था, तब उसे पार्क के गेट पर मुराद और उसका दोस्त आजाद नगर निवासी सन्नी पुत्र ओमप्रकाश मिले। मुराद ने साजिद से सन्नी को रुपए देने के लिए 100 रुपए लिए। इसके बाद साजिद चला गया। घर गया तो मुराद नहीं आया था। तब वह उसने ढूंढ़ने पार्क में गया तो वहां मुराद नहीं था। सुबह पुलिस ने उसे मुराद के मर्डर की सूचना दी। सूचना पर डीएसपी प्रदीप कुमार, सीआईए-2 के इंचार्ज विरेंद्र सिंह, समालखा पुलिस मौके पर पहुंच गई।
https://youtu.be/dzO746OZSCc
गाली गलौज के बाद सन्नी घर से उठाकर लाया था चाकू
पुलिस के अनुसार, मुराद और आरोपी सन्नी ने पार्क में पार्टी की। तब उनकी कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपी सन्नी अपने घर चला गया। वहां मुराद पहुंच गया और उसने सन्नी के साथ गाली गलौज की। इससे सन्नी चिढ़ गया। वह घर से चाकू लेकर उसे मारने के लिए निकला। वह तोताराम गेट पर पहुंचा तो उसे मुराद मिल गया। दोनों करीब डेढ़ मिनट तक गुथमगुथा रहे। इसके बाद सन्नी ने चाकू उठाकर मुराद के पेट में घोंप दिया। हमले के बाद मुराद गिर गया और वहीं उसकी मौत हो गई। साजिद ने बताया कि मुराद की एक चप्पल पार्क के पास ताे दूसरी आरोपी सन्नी के घर के पास मिली।
पिता की मौत के बाद से चाचा के पास रह रहा था मुराद
रविवार सुबह शव देखकर लोगाें ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर सीसीटीवी कैमरे देखे। जिसमें पूरी वारदात रिकॉर्ड थी। फुटेज के आधार पर आरोपी सन्नी की पहचान हुई। दो दिन पहले मुराद ने उसे अपना सिम देकर कहा था कि उसने अपना मोबाइल सन्नी को दे दिया है। दो भाइयों और एक बहन में मुराद सबसे छोटा था और अविवाहित था। उसके पिता सकूर की 18 साल पहले मौत हो गई थी। चाचा अजीज बच्चों को अपने पास समालखा ले आए थे। डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि अजीज की शिकायत पर आरोपी सन्नी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
Scrap metal export-import regulations for aluminum Aluminium scrap marketing Metal recycling services