सत्य खबर, अंबाला । हरियाणा के अंबाला की एक कॉलोनी में रिश्ते शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। कॉलोनी के रहने वाले व्यक्ति ने अपनी 13 साल की बेटी से ही दुष्कर्म किया। चाचा ने भी बच्ची की 7 साल की बहन से छेड़छाड़ की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पत्नी से तलाक होने के बाद दोनों बच्चियां पिता के साथ रहती थीं।
महिला थाना प्रभारी देवेंद्र कौर ने बताया कि दुष्कर्म का आरोपी पिता ई-रिक्शा चलाता है। शादी के बाद उसकी दो बच्चियां और बेटा है। पत्नी ने तलाक लेकर दूसरी शादी कर ली और बेटा वो साथ ही ले गई। दोनों बच्चियां पिता के पास ही रह रही थीं। घर में उसका चाचा भी रहता है, जो बेरोजगार है। शादी के बाद उसके पास भी एक बच्चा है। 13 साल की बच्ची की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने अब दोनों बच्चियों को मां के हवाले कर दिया है।
लोगों ने पहले समझा सामान्य मामला
कलियुगी पिता ने 13 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म किया। जब इसका पता बच्ची के चाचा को लगा तो वह भी उसकी छोटी बहन से छेड़छाड़ करने लगा। चाचा ने छेड़छाड़ की 7 साल की बच्ची ने विरोध किया, इस पर आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। पिटाई के बाद बच्ची रोने लगी और शोर सुनकर इलाकावासी जमा हो गए। पहले लोग इसे सामान्य बात समझ रहे थे। लोग जुटे तो उन्होंने दोनों बच्चियों से बात की तो पता चला कि पिता ने भी 13 साल की मासूम से दुष्कर्म किया है। चाचा भी छोटी से छेड़छाड़ कर रहा था। इसके बाद लोग महिला थाने पहुंचे और दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने बाप और चाचा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
Aluminium recycling policies Aluminium scrap barge transportation Scrap metal supply chain management
Aluminium scrap smelting Aluminium scrap import/export regulations Metal scrap procurement