प्रदेश में पेपर क्यों लीक हो रहे हैं: राजकुमार गोयल
सत्य खबर जींद, महाबीर मित्तल: पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने से छात्र भारी टेंशन में हैं। आज काफी छात्र जीन्द विकास संगठन से मिले और उनके सामने अपना रोना रोया। बच्चों का कहना था कि परीक्षा रद्द होने से वे सब परेशान हैं उन्हें कोई राह दिखा दो। जीन्द विकास संगठन ने इन छात्रों की बातों को बड़े ध्यान से सुना और इनका पूरा मार्गदर्शन किया। जीन्द विकास संगठन का कहना है की पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होना सरकार की बड़ी लापरवाही है। जब यूपीएससी जैसे पेपर आज तक लीक नहीं हुए तो फिर प्रदेश में पेपर क्यों लीक हो रहे है। किशनपुरा के प्रिंस के अलावा जीन्द के साहिल लाठर, कपिल, रोशन, सौरभ, अनिल, पवन, रमेश, मनोज इत्यादि दर्जनों छात्र आज जीन्द विकास संगठन के अध्यक्ष राजकुमार गोयल से मिले और उनके सामने रोना रोया कि कल वे पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर देकर आए हैं। इनमें से कोई छात्र कैथल पेपर देकर आया है तो कोई फतेहाबाद और सिरसा। पेपर देने के बाद इन्हें पता चला कि पेपर रद्द कर दिया गया। उसके बाद से वे बड़ी टेंशन में हैं। वे लगातार कईं दिनों से इस परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। तैयारी के बाद ही वे पेपर देकर आए थे।
यह भी पढ़ें:- अब बाइक को 5 तो कार को मिलेगा सिर्फ 10 लीटर पेट्रोल, जानिए किस राज्य में
उन्हें उम्मीद थी कि उनका पेपर जरूर क्लीयर होगा लेकिन जैसे ही उन्हें पता चला कि उनका पेपर रद्द हो गया है उनके अरमानों पर पानी फिर गया है। वे पिछले लंबे समय से तो पुलिस भर्ती की बाट जोह रहे थे। बड़ी मुश्किल से तो कईं साल के बाद पुलिस की भर्ती निकली थी लेकिन अब पेपर रद्द होने के साथ ही सारी मेहनत खराब चली गई। अब पता नहीं कब पेपर होगा। उसके लिए दोबारा तैयारी करनी पडेगी। हो सकता है तब तक उनकी आयु ही चली जाएं। इतना नहीं कल पेपर देने के दौरान गाडियां ले ले कर दूसरे जिलों में पेपर देने के लिए जाना पड़ा, ऐसे में उनके पैसे की भी बर्बादी हुई अलग से। इन छात्रों ने जीन्द विकास संगठन के अध्यक्ष राजकुमार गोयल के सामने रोना रोया कि सभी छात्र भारी टेंशन में है उन्हें राह दिखलाओ। संगठन के अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने इन छात्रों की बातों को बड़े ध्यान से सुना और इन्हें समझाया कि आप टेंशन न ले। दोबारा होने वाले पेपर की तैयारी लगातार जारी रखे। आप सब ने जो तैयारी की है वह अगले पेपर में काम आएगी। जब पेपर लीक ही हो गया तो पेपर रद्द करना सरकार की मजबूरी थी। आप सब बिल्कुल भी टेंशन न लें। अपने दिलो दिमाग को फ्रेश रखे। जीवन में ऐसी दिक्कते आती रहती हैं। गोयल ने इन बच्चों को काफी देर तक समझाया।
यह भी पढ़ें:- नीरज चोपड़ा का सोशल मीडिया पर भी कमाल, 24 घंटे में हुए 20 लाख से ज्यादा फॉलोअर
जीन्द विकास संगठन के अध्यक्ष राजकुमार गोयल का कहना है कि पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होना सरकार की बड़ी लापरवाही है। इसके लिए जो भी आरोपी है उनके खिलाफ सरकार को सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चािहए। उनके खिलाफ देशद्रोह मुकदमे दर्ज किए जाने चाहिए। गोयल का कहना है कि प्रदेश में यह पहली बार नहीं हुआ है कि कोई परीक्षा लीक हुई हो बल्कि अनेकों बार ऐसी घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं के लिए सरकार खुद जिम्मेवार है। गोयल का कहना है कि जब यूपीएससी जैसे पेपर आज तक लीक नहीं हुए तो फिर प्रदेश में पेपर क्यों लीक हो रहे हैं यह सरकार के लिए बड़ा सवाल है।
Aluminium recycle market overview Aluminium waste stream optimization Metal reclaiming yard collection