सत्यखबर
प्रदेश के किसानों पर सरकार की एक और बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। अबकी बार कृषि विभाग 38 हजार से अधिक किसानों को नोटिस जारी करेगा। ये वो किसान हैं, जो इनकम टैक्स दे रहे हैं और इन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि ली है। अब किसानों से 37 करोड़, 33 लाख रुपए वसूले जाएंगे।
ये भी पढ़े… यूपी में बड़ा सडक़ हादसा, 17 मरे, दर्जनों घायल,जानिए पूरा हादसा
इसके लिए कृषि विभाग ने सभी जिला उप कृषि निदेशकों को पत्र जारी कर दिया है। कई किसान ऐसे हैं जो दो से सात किस्तों की राशि ले चुके हैं। प्रदेश में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में फिलहाल एक्टिव किसानों की संख्या करीब 17.40 लाख है। कृषि विभाग के एडिशनल डायरेक्टर डॉ. जेएस बराड़ के अनुसार कृषि विभाग ने प्रदेश में 38109 किसानों को फिलहाल प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अयोग्य करार दिया है।
इनसे 37 करोड़, 33 लाख रुपए से अधिक की राशि वसूली जाएगी। कृषि विभाग के डीजी डॉ. हरदीप सिंह ने बताया कि प्रदेश के 38109 ऐसे किसान हैं जो इनकम टैक्स देते हैं। इन्होंने 37 करोड़ से अधिक की राशि ली है। अब यह राशि किसानों से वसूली जाएगी। किसानों के खातों की जांच में पैन कार्ड का पता चला। संभावना है कि इसलिए माना गया कि किसान इनकम टैक्स देते हैं। जबकि, इनमें कई किसान टैक्स नहीं देते हैं।
Aluminum production scrap Aluminium recycling profit margins Scrap metal recycling incentives
Scrap metal handling solutions Ferrous material emissions reduction Iron scrap retrieval yard
Ferrous material safety regulations, Iron reclamation and repurposing center, Scrap metal recovery depot