सत्य खबर । चंडीगढ़
प्रदेश में कोरोना का संक्रमण घटने के साथ नई मौतों का आंकड़ा भी घटने लगा है। प्रदेश में 135 दिन बाद रविवार को 24 घंटे में सिर्फ एक मरीज की मौत हुई है। इससे पहले 6 जून को एक मौत हुई थी। उसके बाद यह आंकड़ा बढ़ता गया था। इस अवधि के दौरान एक दिन में मरीजों की मौतों का आंकड़ा 40 तक भी पहुंचा।
हालांकि स्वास्थ्य विभाग के एसीएस राजीव अरोड़ा ने दावा किया है कि रविवार को एक भी मौत नहीं हुई। उल्लेखनीय है कि प्रदेश मुख्यालय तक शाम तक की ही रिपोर्ट पहुंचती है। उधर, एक दिन में 1019 नए मरीज मिले हैं। इससे कुल संक्रमितों की संख्या 1.50 लाख पार पहुंच गई है।
हालांकि, राहत की बात यह भी है कि मरीजों का आंकड़ा 1.25 लाख से 1.50 लाख तक पहुंचने में 20 दिन लगे हैं। जबकि 75 हजार से 1 लाख तक का आंकड़ा 10 दिन में पहुंचा था। वहीं एक लाख से सवा लाख तक पहुंचने में महज 12 दिन लगे थे। वहीं 17 मार्च को पहला मरीज मिलने के बाद 25 हजार संक्रमित होने में राज्य में 123 दिन लगे थे। इसके बाद कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता गया।
प्रदेश में अब कुल संक्रमितों की संख्या 1,50,454 हो गई। इनमें से 1694 मरीजों की जान गई है। राज्य में रविवार को 1175 मरीज ठीक हुए। अब तक कुल 1,38,351 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं। अभी 10,409 सक्रिय मरीज हैं। इनमें 200 की हालत गंभीर है।
31 वेंटिलेटर व 169 ऑक्सीजन सिस्टम के सहारे हैं। पिछले 24 घंटे में 20603 लोगों सैंपल लिए गए। 19692 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। 952 लोग सर्विलांस पर लिए गए। 118 लोगों ने सर्विलांस का समय पूरा किया।
Aluminium recycling compliance Aluminium scrap sustainability practices Scrap metal value recovery