हरियाणा

प्राचीन सती माता मंदिर समिति का हुआ पुनर्गठन

सत्यखबर पानीपत (ब्यूरो रिपोर्ट) – पानीपत के गांव सिवाह स्थित प्राचीन सती माता मंदिर समिति की एक चुनावी सभा का मंदिर परिसर में आयोजन हुआ। इस सभा का संचालन सतीश गुप्ता ने किया। सभा में प्रदेश भर से मंगल परिवार के सदस्यों ने हिस्सा लिया। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले मंदिर समिति का कार्यकाल समाप्त होने के कारण उसे भंग कर दिया गया था। इस सभा में सर्वसम्मति से पुरानी कार्यसमिति के प्रधान अशोक गुप्ता को दोबारा प्रधान नियुक्त किया गया।

सिवाह का सती मंदिर महाराजा अग्रसेन के 18 पुत्रों में से एक मंगल महाराज के वंश का है, जिसमे देशभर से लोग यहां पूजा-अर्चना करने आते हैं और अपनी मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना करते हैं। सती माता मंदिर की नवनियुक्त कमेटी में कुल 31 सदस्य रहेंगे। इस कार्यकारिणी में अशोक गुप्ता दिल्ली, नरेश मंगला दिल्ली, सतीश गुप्ता पानीपत, राकेश मंगला पानीपत व अमरनाथ गुप्ता दिल्ली को सर्वसम्मति से सरपरस्त घोषित किया गया।

कार्यकारिणी में अशोक मंगला को प्रधान, उपप्रधान राजेश मंगला, विनोद मंगला व अतुल मंगला, सचिव अमित मंगला, सहसचिव सतेंदर आर्य व संदीप मंगला, कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष पवन मंगला, ऑडिटर गौरव गुप्ता, मीडिया प्रभारी सतीश मंगला, प्रचार मंत्री कपिल अग्रवाल, विनोद मंगला व जोनी मंगला, प्रबंधक सुरेंद्र मंगला, राजकुमार अग्रवाल, रवि गुप्ता, सतीश मंगला, विनोद गुप्ता, कुणाल मंगला, मयंक मंगला, राजेश मंगला, सुरेश गुप्ता, ईरा अग्रवाल, अनिल मंगला व सुनील मंगला को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button