सत्यखबर
देशभर में बीते दिन दीपावली का पर्व बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर सभी ने एक दूसरे को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं। दीपावली के मौके पर फिल्मी सितारों ने भी अपने फैंस को शुभकामनाएं देते हुए अपनी दिवाली की झलक भी दिखाई। वहीं बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने वाली प्रियंका चोपड़ा ने भी सात समंदर पार पति निक जोनस के साथ लक्ष्मी पूजन किया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।प्रियंका तोपड़ा भले ही सात समंदर पार रहती हैं। लेकिन वो हर भारतीय त्योहार के मौके पर बता देती हैं कि वो केवल नाम से ही देसी गर्ल नहीं हैं। बल्कि वो अपने दिल से भी देसी गर्ल हैं। तभी तो एक्ट्रेस सात समंदर पार बैठकर भी सारे त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाती हैं। अब प्रियंका चेपड़ा ने दीपावली का त्योहार भी हर्षोल्लास के साथ मनाया। जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
ये भी पढ़ें… नोटबंदी के 5 साल बाद: कैश का इस्तेमाल बढ़ा, लोगों के पास मौजूद करेंसी ऑलटाइम हाई पर
प्रियंका चोपड़ा ने दीपावली के मौके पर अपने पति निक जोनस के साथ घर पर लक्ष्मी पूजा का आयोजन किया। प्रियंका ने विध- विधान से पति संग बैठकर घर पर लक्ष्मी पूजा की। जिसकी तस्वीरें भी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की हैं। जिसे देख उनके फैंस भी खासे खुश नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा पति निक जौनस के साथ बैठकर पूजा कर रही हैं। वहीं साथ ही साथ परिवार के कुछ सदस्य और दोस्त भी मौजूद हैं।लक्ष्मी पूजा के मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने पीले रंग की साड़ी पहनी। तो वहीं पति निक जोनस भी कुर्ता- पायजामा पहने नजर आए। प्रियंका इस मौके पर सिर पर पल्ला लेकर बिलकुल भारतीय अंदाज में नजर आईं। निक जोनस भी प्रियंका के साथ बराबरी से मिलकर पूजा करवा रहे हैं। प्रियंका और निक की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों पर कमेंट कर फैंस भी प्रियंका और निक जोनस को दीपावली की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
Aluminium scrap treatment Aluminium recycling machinery advancements Metal waste handling
Metal waste reutilization Ferrous material industry updates Iron reclamation yard
Ferrous material recycling solutions provider, Iron recovery and recycling, Metal scrap reclamation and processing