सत्यखबर, जयपुर
राजस्थान के बूंदी जिले में रविवार सुबह प्रेमी युगल ने फांसी लगा ली। युवक का शव पेड़ से फंदे से लटका मिला, वहीं गले में फंदा लगा हुआ युवती का शव कुएं में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजन के सुपुर्द किए गए। पुलिस का कहना है कि प्रेम-प्रसंग के चलते देर रात युवक-युवती ने फंदा लगाकर सुसाइड किया है। फंदा टूटने से युवती कुएं में जा गिरी। प्रेमी जोड़े के पास सुसाइड नोट नहीं मिला है। CI मुकेश मीणा ने बताया कि सुसाइड करने वाले प्रेमी युगल देवराज मीणा (24) और प्रियंका मीणा (23) नेत गांव हिंडोली बूंदी के रहने वाले थे। देवराज मीणा प्राइवेट कॉलेज से फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रहा था, जबकि प्रियंका 12वीं क्लास की छात्रा थी। सुबह करीब 7 बजे घर से कुछ ही दूरी पर खेत में बने कुएं के पास दोनों के शव मिले।
ये भी पढ़ें… जब अचानक किसान नेता राकेश टिकैत पहुंचे दिल्ली थाने में, जाने फिर क्या हुआ?
देवराज और प्रियंका का मकान कुछ दूरी पर ही है। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग था। दोनों एक ही गोत्र के थे। उनको पता था कि उनकी शादी नहीं हो सकती। प्रियंका के पिता सोजी लाल मीणा ने कुछ दिन पूर्व ही प्रियंका की शादी की बात कहीं की थी। परिजन से पूछताछ में पता चला कि रात करीब 8:30 बजे प्रियंका कुछ देर में आने की कहकर घर से गई थी। रात करीब 12 बजे देवराज घर पर खेत में बैल भगाने की कहकर निकला था। रात को परिजन ने ध्यान नहीं दिया। दोनों ही परिवार के सदस्य सो गए। सुबह उठने पर खेत में दोनों के शव मिले।
Scrap aluminium inventory tracking Aluminum recycling facility management Metal scrap collection services